हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या Navjot Singh Sidhu ने कपिल शर्मा शो के लिए ली मोटी रकम? होस्ट ने दिया हिंट

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अपने अंदाज में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी को लेकर मजाक किया। इसके साथ ही उन्होंने अर्चना पूरन सिंह के व्लॉग्स पर भी हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली।

विज्ञापन
Photo Credit- News 24

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अपने मशहूर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन के साथ वापस आ गए हैं। पहले एपिसोड में बॉलीवुड स्टार सलमान खान मेहमान बनकर आए और कपिल ने अपने मजेदार जोक्स से दर्शकों को खूब हंसाया। शो के दौरान कपिल ने अर्चना पूरण सिंह के व्लॉग्स पर मजाक किया और ये भी बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू शो में कैसे दोबारा लौटे।

‘नेटफ्लिक्स ने बजट बढ़ाया ताकि हम सिद्धू जी को ला सकें’

शो की शुरुआत कपिल ने अपने हंसाने वाले अंदाज में की और सिद्धू का स्वागत करते हुए कहा, ‘मैं नेटफ्लिक्स का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने हमें इतना बजट दिया कि हम सिद्धू पाजी को वापस ला पाए।’

इसके बाद कपिल ने मजाक करते हुए कहा, ‘पाजी इतने सालों बाद आप फिर इस कुर्सी पर बैठे हैं, भले ही गठबंधन की सरकार बनी हो। आपको कैसा लग रहा है?’ इस पर सिद्धू ने शायरी के अंदाज में जवाब दिया, ‘जून, जुलाई और अगस्त के बीच नहीं आ सकता और देहरादून अमृतसर के दो लोगों के बीच नहीं आ सकता।’

विज्ञापन

कपिल ने अर्चना पूरण सिंह के व्लॉग्स पर लिए मजे

कपिल ने ये भी मजाक किया कि नए सीजन को आने में छह महीने इसलिए लगे क्योंकि सिद्धू को मनाना मुश्किल था। फिर उन्होंने बताया कि असल में वो अपनी आने वाली दो फिल्मों की शूटिंग में बिजी थे। जब कपिल अपनी फिल्मों के बारे में बता रहे थे तो अर्चना ने कहा कि वो भी अपने व्लॉग्स में व्यस्त थीं। इस पर कपिल ने कहा, ‘ये तो बहाना है कि उनके परिवार को फ्री में खाना मिल जाए। इसे व्लॉग नहीं, फ्रॉड कहते हैं।’ कपिल ने ये भी मजाक किया कि अर्चना रेस्टोरेंट्स में जाकर कहती हैं कि मैं एक जानी-पहचानी एक्ट्रेस हूं, डिस्काउंट दो और जब कोई उन्हें नहीं पहचानता तो कहती हैं कि मेरे पति परमीत सेठी ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में काम किया है।

शो के बारे में

इस सीजन की शुरुआत सलमान खान के साथ हुई जहां उन्होंने अपनी शादी की बात की, आमिर खान की शादियों और उनकी नई गर्लफ्रेंड पर भी मजाक किया। उन्होंने अपने घर में घुसी एक महिला फैन की घटना के बारे में भी बताया और सीमा सजदेह और सोहेल खान के तलाक पर भी हल्के-फुल्के अंदाज में बात की।

विज्ञापन

इस बार शो में कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर और कीकू शारदा जैसे पुराने और पसंदीदा कलाकार भी वापस आए हैं। इस सीजन की खास बात यह है कि अब कपिल कुछ दर्शकों को भी मंच पर बुलाकर उनकी टैलेंट दिखाने का मौका देते हैं।

ये भी पढ़ें- Salman Khan ने लव लाइफ पर खुलकर की बात, भाईजान बोले- ‘मैं पुराने जमाने का…’

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola