हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नवजोत सिंह सिद्धू ने बताई कपिल शर्मा शो में वापसी की कहानी, अर्चना पूरन सिंह को लेकर कही ये बात

नवजोत सिंह सिद्धू ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में वापसी को “घर वापसी” कहा। सिद्धू ने बताया कि उन्होंने कपिल के पहले शो में मदद की थी। आइए जानते हैं सिद्धू ने अर्चना पूरन सिंह को लेकर क्या कहा?

विज्ञापन
Photo Credit- Instagram

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी की खबर देकर फैन्स को खुश कर दिया। अपने ताजा व्लॉग में सिद्धू ने इस वापसी को “घर वापसी” कहा और बताया कि 13 साल पहले कपिल को अपना शो शुरू करने में उन्होंने मदद की थी।

“कपिल का ‘कॉमेडी सर्कस’ में फायदा उठाया जा रहा था”

सिद्धू ने याद किया कि वह ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में जज थे, वहीं कपिल को पहचान मिली थी। इसके बाद कपिल ‘कॉमेडी सर्कस’ में गए, जहां सिद्धू के मुताबिक, “उससे बहुत काम लिया जा रहा था और उसकी अलग पहचान नहीं बन पा रही थी।”

सिद्धू ने यह भी बताया कि उन्होंने ‘बिग बॉस’ सिर्फ एक महीने के लिए किया था ताकि अमृतसर में अपना घर खरीदने के लिए पैसे मिल सकें। जब वे शो से बाहर हुए तो उस समय कलर्स चैनल के प्रमुख राज नायक ने कहा कि कपिल को अपना शो तभी मिलेगा जब सिद्धू उसमें साथ होंगे। फिर कपिल ने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ शुरू किया, जिसमें पहले मेहमान धर्मेन्द्र थे। यह शो काफी हिट रहा, लेकिन सिद्धू ने बताया कि राजनीति की वजह से उन्हें शो छोड़ना पड़ा।

विज्ञापन

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में दोबारा आने पर सिद्धू की प्रतिक्रिया

सिद्धू ने कहा, “मैं जहां भी गया, लोग मुझसे पूछते थे कि मैं कपिल के शो में वापस क्यों नहीं आ रहा। फिर मेहनत और किस्मत ने साथ दिया और मैं फिर से शो में आया। जिस एपिसोड में मैं नजर आया, उसे जितना प्यार मिला, उससे ऐसा लगा जैसे मैं फिर से अपने घर लौट आया हूं।”

अर्चना पूरन सिंह को लेकर सिद्धू ने क्या कहा

सिद्धू ने बताया, “मैंने अर्चना जी के बारे में भी बात की थी। मैं मां दुर्गा का भक्त हूं, तो मैं कैसे किसी को तकलीफ देकर वापसी कर सकता हूं। मैंने उनसे बात की, उन्होंने भी हामी भरी और अब वो भी शो में मेरे साथ हैं। सभी का प्यार और सम्मान पाकर मैं बहुत खुश हूं।”

विज्ञापन

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के बारे में

इस शो का पहला सीजन 2024 में नेटफ्लिक्स पर आया था। दो सीजन के सफल होने के बाद अब तीसरा सीजन 21 जून को शुरू होने जा रहा है। इसमें अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर और कीकू शारदा जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस बार खास बात यह है कि हर एपिसोड में दर्शकों को भी मंच पर अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें- “Male Attention तो बहुत मिला, लेकिन…”, Divya Dutta ने बताई शादी न करने की वजह

विज्ञापन

 

 

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola