हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम

Navjot Singh Sidhu: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने नन्ही परी का स्वागत किया है, जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को जानकारी दी है. इतनी ही नहीं सिद्धू ने पोती का नामकरण भी हो चुका है.

विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू बने दादा (PIC-navjotsinghsidhu, Instagram)

Navjot Singh Sidhu: भारत के पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद उन्हें जमकर बधाइयां मिल रही है. सिद्धू दादा बन गए है, उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है. उनके बेटे करण सिद्धू और पत्नी इनायत पैरेंट्स बने हैं. सिद्धू परिवार ने अपनी नन्ही परी (पोती) के नाम का भी खुलासा कर दिया है.

आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. सिद्धू की इस पोस्ट पर जमकर बधाइयां मिल रही है.

नवजोत सिंह सिद्धू ने शेयर किया पोती का नाम

नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी पोती और करण और इनायत की बेटी का खुलासा किया है. पोस्ट शेयर करते हुए सिद्धू ने कैप्शन में लिखा, ‘हम अपने परिवार में आर्या सिद्धू का स्वागत करते हैं.’ बता दें कि सिद्धू की पोती आर्या का जन्म आज यानी 1 अक्टूबर, 2026 को हुआ है. बेटी के जन्म के बाद करण और इनायत अपनी लाइफ का नया अध्याय शुरू कर रहे है. पोती के आगमन पर नवजोत सिंह सिद्धू काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्धू का पोस्ट आते ही फैंस उन्हें जमकर बधाइयां भेज रहे हैं. इतनी ही नहीं उन्हें कई सेलेब्स ने भी दादा बनने की बधाई दी है.

किस पार्टी के नेता है नवजोत सिंह सिद्धू ?

नवजोत सिंह सिद्धू आज भले ही राजनीति में एंट्री कर ली है, लेकिन वो आज भी रियलिटी शोज में नजर आते रहते हैं. वो अक्सर रियलिटी शो में अपनी शेर-ओ-शायरी सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं. हालांकि, इन दिनों सिद्धू  कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आ रहे हैं. वो इस शो में अर्चना पूरन सिंह के साथ नजर आ रहे हैं. कपिल के शो में सिद्धू और अर्चना बतौर गेस्ट नजर आते है और मस्ती मजाक, ठहाकों से लोगों का ध्यान भी अपनी खींचते हैं. इतना ही नहीं शो में कपिल शर्मा भी नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं. 

विज्ञापन

इसके अलावा सिद्धू राजनीति बयानों को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं. बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू पूर्व क्रिकेटर के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ट नेता भी है, जो अपनी अवाज को बेबाकी के साथ रखते हैं. वो अकसर पंजाब के मुद्दों पर खुलकर बात करते हुए नजर आते हैं.  

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola