Navjot Kaur Sidhu Cancer Free: कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने आज यानी बुधवार को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया है कि उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू अब कैंसर मुक्त हो गई हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले पर विस्तार से बातचीत की और बताया कि किस तरह उनकी पत्नी ने कैंसर को मात दी है। साथ ही सिद्धू ने अपने देसी नुस्खे भी शेयर किए हैं और रिवील किया है कि वो अपनी पत्नी को क्या-क्या खिलाते थे? और ये भी जानकारी दी कि किस तरह वो अपनी पत्नी की देखभाल करते थे।
सिद्धू ने किया बड़ा खुलासा
61 साल के नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पत्नी के कैंसर फ्री होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘करीब डेढ़-दो साल पहले पता चला कि नोनी को कैंसर हो गया है। तब मैं जेल में था और उसने मुझे नहीं बताया। नोनी ने बहुत संघर्ष किया है। वो दर-दर भटकती रही। मगर मेरे दोस्त और डॉक्टर ने काफी मदद की।’ सिद्धू ने अमृतसर में अपने घर पर हुई प्रेस ब्रीफ में आगे बताया कि नोनी के कैंसर के बारे में उन्हें काफी देर से जानकारी मिली।
सिद्धू को बाद में मिली पत्नी के कैंसर की जानकारी
उन्होंने कहा कि मुझे इसके बारे में तब पता चला, जब ऑपरेशन हो चुका था। हालांकि, आज मुझे ये घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि नोनी को चिकित्सकीय रूप से कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया है। आपको बता दें, नवजोत ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो अपनी पत्नी को खाना खिलाते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी के सिर पर बाल नजर नहीं आए, जिसके पीछे कैंसर ट्रीटमेंट को वजह बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में होगा ‘मिड वीक एविक्शन’? फैंस को लग सकता है झटका
कैंसर फ्री होने पर छाई खुशी
फिलहाल नवजोत कौर सिद्धू के कैंसर फ्री होने पर सभी ने खुशी जताई है। ये खबर सुनकर हर कोई खुश है और इस कपल को बधाई दे रहा है। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात देना किसी चमत्कार से कम नहीं है। वैसे इस गुड न्यूज के अलावा सिद्धू के फैंस के लिए एक और अच्छी खबर है। नेटफ्लिक्स (Netflix) के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ (The Great Indian Kapil Show) के नए सीजन में वो एक बार फिर कपिल शर्मा के जोक्स पर ठहाके लगाते नजर आए हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
14 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
14 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
16 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
17 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
20 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
20 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
21 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines