हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नेशनल अवॉर्ड्स में यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस तो कार्तिक आर्यन और मामूटी बने बेस्ट एक्टर

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान आज यानी 18 जुलाई (शनिवार) को किया गया है. यह अवार्ड साल 2024 के लिए दिए जाएंगे. चलिए जानते है कि इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है.

विज्ञापन
National Film Awards का हुआ ऐलान

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने आज यानी 18 जुलाई (शनिवार) को 72 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान कर दिया है. इतना ही नहीं विजेताओं के नाम से भी पर्दा उठ चुका है. सबसे पहले बेस्ट फिल्म क्रिटिक का अवार्ड संजीव श्रीवास्तव को दिया गया है. इसके अलावा फिल्म मेकर जयराम फीचर फिल्मों की अनाउंसमेंट की गई है. वहीं अरविंद स्वामी और कार्ती स्टारर ‘मेइयाझगन’ फिल्म को स्पेशल मेंशन अवार्ड मिला है.

आपको बता दें कि धनुष की ‘कैप्टन मिलर’ को स्पेशल मेंशन अवार्ड मिला है. यह अवार्ड धनुष को दिया जाएगा. वहीं बेस्ट फिचर फिल्म  के लिए ‘इम्बु’ को चुना गया है. तेलुगु भाषा में बनी यह फिल्म को शिवध्वज शेट्टी के द्वारा डायरेक्ट किया गया था. गढ़वाली भाषा की बेस्ट फिल्म को अवार्ड ‘ढोली’ को दिया जाएगा. इस फिल्म को दिनेश पी भोंसले के निर्देशन में तैयार किया गया था. वही तेलुगु भाषा की बेस्ट फिल्म का अवार्ड ‘कमिटी कुरोलु’ को दिया गया है. वही धनुष के डायरेक्शन में तैयार हुई फिल्म  ‘रायन’ को बेस्ट तमिल फिल्म की कैटेगरी अवार्ड से सम्मानित किया गया है.

राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ को मिला अवार्ड

वहीं फीचर फिल्म के लिए बेस्ट मूवी का अवार्ड ‘श्रीकांत’ को दिया गया है. इस मूवी का निर्देशन तुषार हीरानंदानी के द्वारा किया गया था. फिल्म में राजकुमार राव ने अहम भूमिका निभाई थी

विज्ञापन

देखें लिस्ट

अवॉर्ड कैटेगरी नाम
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनकल्कि 2898 ई
बेस्ट मेक-अप आर्टिस्टसमिति कुरोलू
बेस्ट एक्शन डायरेक्शनअनल अरासु (महाराजा)
बेस्ट ड्रेस डिजाइनपुष्पा 2 (दीपाली नूर और शीतल शर्मा)
बेस्ट संगीत निर्देशनआर्टिकल 370 (शाश्वत सचदेव)
बैकग्राउंड स्कोर के लिए बेस्ट संगीत निर्देशनअमरान
बेस्ट सॉन्गमनोज मुंतशिर (मैदान)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेलअभय जोधपुरकर, नवसाची गौरी माजी से घरत गणपति
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेलएआरएम से अंगु वाना कोनिलु के लिए वैकोम विजयलक्ष्मी
बेस्ट कोरियोग्राफीविजय गांगुली (स्त्री 2)
बेस्ट साउंड डिजाइनमानस चौधरी (भूल भुलैया 3)
बेस्ट एडिटिंगआर कलाईवन्नन (अमरान)
बेस्ट असमिया फिल्मजुईफूल
बेस्ट बंगाली फिल्मचलचित्र एखोन
बेस्ट हिंदी फिल्मश्रीकांत
बेस्ट कन्नड़ फिल्ममिथ्या
बेस्ट मराठी फिल्ममुक्कम पोस्ट बोम्बिलवाड़ी
बेस्ट मलयालम फिल्मफेमिनिची फातिमा
बेस्ट उड़िया फिल्मलहरी
बेस्ट तमिल फिल्मरायन
बेस्ट गढ़वाली फिल्मढोली
बेस्ट तेलुगू फिल्मसमिति कुर्रोलु
बेस्ट गुजराती फिल्ममारन
बेस्ट मणिपुरी फिल्मसुनीता
बेस्ट कोंकणी फिल्ममोग आसुम
स्पेशल मेंशन अवॉर्ड्स‘कैप्टन मिलर’ के लिए धनुष और ‘मियाझागन’ के लिए सुरेन जी
नॉन-फीचर कैटेगरी में अवॉर्ड्स नाम
बेस्ट फिल्म क्रिटिकसंजीव श्रीवास्तव (हिन्दी)
बेस्ट सिनेमा किताबनानिरुवुदे निमागागी नादिरुवुडे नानागागी: कन्नड़ सिनेमादा थाथवा मथु राजकेया: कन्नड़
बेस्ट वॉइस ओवरसौंदर्या जयचंद्रन – लिटिल प्लैनेट: ए टेल ऑफ फ्रॉग्स (अंग्रेजी)
बेस्ट संगीत डायरेक्शनशिवपाल सिंह कांग – परात 41°च्या मगावर (ऑन द ट्रेल ऑफ़ 41°) (मराठी)
बेस्ट एडिटिंगमनवीर जसरोटिया-एनडीए (हिंदी)
बेस्ट साउंड डिजाइनटी एस हरि हर सुधन-नीला (तमिल)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी एडमंड रैनसनलाइफ इन लूम (अंग्रेजी, तमिल, हिंदी, असमिया और बंगाली
बेस्ट डायरेक्शन आनंद एल. रायस्टैच्यू ऑफ यूनिटी-एकता का प्रतीक (हिंदी

बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के लिए किसका नाम आया सामने?

हालांकि, बेस्ट फीचर फिल्म के लिए ‘आर्टिकल 370’ को चुना गया है. वहीं बेस्ट एक्टर के लिए कार्तिक आर्यन फिल्म (चंदू चैंपियन के लिए) और मम्मूट्टी को (ब्रमायुगम के लिए) चुना गया है. हालांकि, बेस्ट एक्ट्रेस में बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने अपना जलवा बिखेरा है, उन्हें आर्टिकल 370 के लिए अवार्ड मिला है. बेस्ट डायरेक्टर के लिए राजकुमार पेरियासामी (अमरन) को चुना गया है, जबकि बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की लिस्ट में रूपाश्री वरकाडी और सचना नमिदास नाम शामिल है. वहीं बेस्ट सपोर्टिंग मेल एक्टर में संजय मिश्रा का नाम मौजूद है. बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड कल्कि 2898 AD को दिया गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola