National Film Awards 2026: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन हर साल देश की राजधानी दिल्ली में होता है. लेकिन इस बार यह परंपरा टूट गई है और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का पता भी बदल दिया गया है. दरअसल, इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन दिल्ली से बाहर किया जा रहा है. इस अवॉर्ड्स शो का राजधानी से गहरा नाता रहा है.
बता दें कि हर साल फिल्म जगत से जुड़ी सभी हस्थियां अपने बेहतरीन कामों का जश्न मनाने के लिए एक साथ दिल्ली में इकठ्ठा हुआ करती थी. लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है. क्योंकि इस बार यह समारोह दिल्ली से दूर गुजरात के एकता नगर में आयोजित किया जाएगा.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी अवॉर्ड
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह का आयोजन गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) होने वाला है. यह 72वां नेशनल फिल्म अवार्ड्स है. बता दें कि पिछले कई दशकों से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन दिल्ली में ही हो रहा था. लेकिन इस बार जगह बदल दी गई है. आपको बता दें कि इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद रहेंगी और फिल्मी हस्तियों को ये अवॉर्ड प्रदान करेंगी. यह समारोह इस महीने के आखिरी में यानी 22 सितंबर को होने वाला है. आपको बता दें कि गुजरात के एकता नगर को पहले केवड़िया के नाम से भी जाना जाता था. यह जगह ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के लिए भी मशहूर है.
पहली बार कब मिला था नेशनल फिल्म अवॉर्ड?
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की बात करें, तो साल 1954 में पहली बार फिल्म से जुड़ा ये अवॉर्ड दिया गया था. यह अवॉर्ड हर साल भारत की राजधानी दिल्ली में ही दिया जाता था. इतना ही नहीं विज्ञान भवन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के लिए पहचानी जाने लगी थी. लेकिन 72 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन गुजरात में किया जाएगा. यह अवॉर्ड स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने ही वितरित किया जाएगा.
आपको बता दें कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित किया गया है, जिसका उद्घाटन साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्रता सेनानी, अधिवक्ता और राजनेता थे.
कब हुआ था 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम का ऐलान
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के 72वें संस्करण के लिए जुलाई में ही विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया गया था. इस लिस्ट में यामी गौतम की मूवी ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर मूवी का अवॉर्ड मिला है, वहीं एक्ट्रेस को अपने एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. वहीं मलयालम एक्टर ममूटी और बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ और ‘चंदू चैंपियन’ में उनके अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: नेशनल अवॉर्ड्स में यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस तो कार्तिक आर्यन और मामूटी बने बेस्ट एक्टर
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines