National Awards 2025: 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 3 लोगों ने बाजी मार ली है। शाहरुख खान, विक्रांत मेस्सी और रानी मुखर्जी को सबसे बड़ा सम्मान मिला है। शाहरुख खान को ‘जवान’ के लिए, विक्रांत मेस्सी को ’12 वीं फेल’ और रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस साल रानी मुखर्जी ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, बॉलीवुड की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो आज तक अपनी किसी भी फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड हासिल नहीं कर पाईं। चलिए जानते हैं, ऐसी ही 5 एक्ट्रेसेस के नाम।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कई ऐसी फिल्में की हैं, जिसमें उनके काम की तारीफ हुई है। इतना ही नहीं दीपिका को अपने काम के लिए धमकियां भी मिल चुकी हैं। उन्होंने जान पर खेलकर कुछ प्रोजेक्ट्स में काम किया, बावजूद इसके दीपिका अभी तक नेशनल अवॉर्ड हासिल नहीं कर पाई हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन जो अब तक 48 फिल्मों और 5 भाषाओं में काम कर चुकी हैं, वो भी इस लिस्ट में शामिल हैं। ‘देवदास’, ‘गुरु’, ‘ताल’, ‘धूम 2’, ‘जज्बा’ और ‘सरबजीत’ जैसी फिल्मों के लिए तो ऐश्वर्या राय बच्चन नेशनल अवॉर्ड डिजर्व करती थीं।
काजोल
काजोल ने इंडियन सिनेमा को खूब आगे बढ़ाया है। उनकी रोमांटिक फिल्मों से ही लोगों ने रोमांस करना सीखा है। काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी बॉलीवुड की पहचान बन चुकी है। अब इस बार शाहरुख तो अपना पहला नेशनल अवॉर्ड लेने के लिए तैयार हैं, लेकिन काजोल को ना जाने कब ये मौका मिलेगा?
श्रद्धा कपूर
हाल ही में फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज हुई, तो लोगों को श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘आशिकी 2’ को याद आ गई। आज भी लोगों पर श्रद्धा कपूर की डेब्यू फिल्म का खुमार चढ़ा हुआ है। आपको बता दें, श्रद्धा को लेकर फैंस के बीच ऐसी दीवानगी है कि वो भारत में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला हैं। पूरा दुनिया में सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग वाली इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को अभी तक कोई नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: Vaibhavi Merchant कौन? 28 साल बाद मिला दूसरा नेशनल अवॉर्ड, गाने पर आ चुके 35 मिलियन व्यूज
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों में और बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली थी। प्रीति जिंटा ने कई ऐसी फिल्में बॉलीवुड को दी हैं, जिनके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया जाना चाहिए था। हालांकि, वो अभी तक इस अवॉर्ड को हासिल करने में कामयाब नहीं हुईं। फिलहाल वो लम्बे ब्रेक के बाद जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
11 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
14 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
15 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
19 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
20 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
20 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
21 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
22 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines