Shahrukh Khan National Award 2025: शाहरुख खान ने 71वें नेशनल अवॉर्ड में पहली बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है। इससे एक्टर के फैंस से लेकर उनकी फैमिली तक हर कोई खुश नजर आ रहा है। साल 2023 में आई ‘जवान’ मूवी के लिए एक्टर को ये अवॉर्ड दिया गया है। वहीं अब एक्टर को अवॉर्ड मिलने के बाद उनकी लाडली बेटी सुहाना खान ने शाहरुख के लिए खास पोस्ट शेयर की है। एक अनसीन फोटो के साथ सुहाना ने स्पेशल कैप्शन लिखा। सोशल मीडिया पर सुहाना का ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें: National Awards 2025: शाहरुख खान की जीत पर भावुक हुए ‘जवान’ डायरेक्टर, Atlee ने लिखा ‘लव लेटर’
सुहाना ने शेयर की अनसीन फोटो
सुहाना ने पापा शाहरुख खान के साथ अपनी बचपन की फोटो शेयर की है। इस फोटो में शाहरुख खान ने सुहाना खान को गोद में पकड़ा हुआ है। सुहाना ने अपने पापा के लिए इस फोटो के साथ प्यारा सा कैप्शन भी लिखा था। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘सोने के टाइम पर सुनाई जाने वाली स्टोरिज से लेकर ऐसी कहानियों तक जो छाप छोड़ जाती हैं, इन्हें आपके जैसा कोई नहीं सुना सकता। बधाई हो, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।’
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
सुहाना और शाहरुख की ये अनदेखी फोटो फैंस को खूब पसंद भी आ रही है। इस फोटो के कमेंट सेक्शन में वो भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी एक्ट्रेस की फोटो पर रिएक्ट किया। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने दिल वाली इमोजी शेयर की।
गौरी खान ने भी शेयर की खास पोस्ट
सुहाना ने पहले शाहरुख खान की तारीफ में पत्नी गौरी खान भी फोटो शेयर कर बधाई दे चुकी हैं। गौरी ने शाहरुख के साथ-साथ रानी मुखर्जी को भी नेशनल अवॉर्ड की बधाई दी। गौरी ने अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख, रानी और करण जौहर के साथ फोटोज शेयर कीं। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘मेरे तीनों पसंदीदा लोगों ने बड़ी जीत हासिल की है। इसके साथ हमारे दिल भी जीत गए हैं। मुझे तुम लोगों पर बहुत गर्व है।’
इन सेलेब्स को भी मिला अवॉर्ड
बता दें शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को 71वें नेशनल अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। शाहरुख को जहां ‘जवान’ के लिए मिला, तो वहीं विक्रांत को ’12वीं फेल’ के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया। इसके साथ ही रानी मुखर्जी को भी बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। रानी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए अवॉर्ड दिया गया है। वहीं करण जौहर की की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने भी दो अवॉर्ड जीते हैं।
यह भी पढ़ें: National Awards 2025: शाहरुख खान की जीत पर भावुक हुए ‘जवान’ डायरेक्टर, Atlee ने लिखा ‘लव लेटर’
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
17 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
18 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines