Supernatural Thriller Movie On OTT Platform: 71वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी को उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड दिया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्टार्स को नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया. इस अवॉर्ड शो में साउथ एक्टर मोहनलाल को भी दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 23 सितंबर 2025 को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस अवॉर्ड शो में एक और नाम काफी चर्चा रहा. वो कोई और नहीं बल्कि जानकी बोदीवाला का नाम है. उन्हें ‘वश’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला. ऐसे में आपको उनकी सुपरनेचुरल फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उनकी रूह कंपाने वाली एक्टिंग देखने के लिए मिलती है. उनकी ये फिल्म ओटीटी पर भी उपलब्ध है.
दरअसल, हम जानकी बोदीवाला की डेब्यू फिल्म की बात कर रहे हैं, जिससे उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वह हिंदी सिनेमा जगत में पहली बार अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ के जरिए नजर आई थीं. ये एक सुपरनेचुरल साइको थ्रिलर फिल्म है, जिसमें वशीकरण और काले जादू के बारे में दिखाया गया था. 2 घंटे 12 मिनट की सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म में कमाल का सस्पेंस है. इसमें जानकी की एक्टिंग जबरदस्त थी. इसे लोगों ने काफी पसंद किया था. स्क्रीन पर एक्ट्रेस का दमदार अभिनय देख ऑडियंश अपनी पलकें तक नहीं झपका पाती है.
यह भी पढ़ें: ओरिजिनल क्लाइमैक्स के साथ फिर रिलीज होगी ‘शोले’, सिडनी में गूंजेगी जय-वीरू की गूंज
क्या है ‘शैतान’ की कहानी?
वहीं, जानकी बोदीवाला की फिल्म ‘शैतान’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें अजय देवगन और आर माधवन लीड रोल में हैं. दोनों की कमाल की एक्टिंग फिल्म की कहानी को मजबूत बनाती है. इसके साथ ही फिल्म में जानकी, अजय की बेटी के रोल में दिखाई देती हैं. इसमें एक्ट्रेस ज्योतिका भी हैं, जो अजय देवगन की पत्नी की भूमिका में होती हैं. फिल्म की कहानी वनराज यानी कि आर माधवन, कबीर (अजय देवगन) और जान्हवी (जानकी बोदीवाला) के इर्द-गिर्द ही घूमती है. मूवी में दिखाया गया है कि कबीर के परिवार के साथ वनराज की मुलाकात केवल 15 मिनट के लिए होती है और यही 15 मिनट उनकी जिंदगी की वो मुसीबत ले आता है, जिसका उन्हें अंदाजा भी नहीं होता है. वनराज, जान्हवी को काले जादू के जरिए अपने बस में कर लेता है. इसके बाद जो कुछ भी देखने के लिए मिलता है वो काफी डरावना और रोंगटे खड़े देने वाला होता है. इसका क्लाइमैक्स बेहद ही कमाल का होता है, जिससे यकीनन पलकें भी झपकाना मुश्किल होता है.
यह भी पढ़ें: Netflix से जल्द हटने जा रही हैं ये 5 मूवीज, प्रभास की 2 ब्लॉबस्टर फिल्में भी लिस्ट में शामिल
इस ओटीटी पर देख सकते हैं ‘शैतान’
इसके अलावा, अगर बात की जाए कि फिल्म ‘शैतान’ को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है तो इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. थिएटर रिलीज के बाद फिल्म को जब ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया था तब ये फिल्म कई दिनों तक नंबर वन पर ट्रेंड करती रही थी. इस मूवी को फैमिली मैन शो कहा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: ‘आज सबने मेरी चाहत से मिला दिया…’, नेशनल अवॉर्ड मिलने के बीच वायरल हुई शाहरुख खान की ये इमोशनल स्पीच
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
7 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
8 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
11 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
14 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
15 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
16 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
17 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines