Bollywood Actress: टीवी और बॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं. फिर भी उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे किस्से हैं, जिनके बारे में बेहद ही कम लोगों को पता होगा. अक्सर बॉलीवुड में साइड रोल में नजर आने वालीं इस एक्ट्रेस ने 48 साल की उम्र में भी शादी नहीं की है. सबसे दिलचस्प किस्सा तो उनके बचपन का है, जब उनके घर धमकी भरा खत आया था कि उन्हें किडनैप कर लिया जाएगा. अब उन्हें कोई किडनैप क्यों करना चाहता था और वो एक्ट्रेस कौन हैं? चलिए जानते हैं.
यह भी पढ़ें: Badshah हुए जख्मी, आंख पर बंधी पट्टी; तस्वीरें देख घबराए फैंस
दिव्या दत्ता के घर आया था धमकी भरा लेटर
दरअसल, यहां बात एक्ट्रेस दिव्या दत्ता की हो रही है. दिव्या दत्ता ने अपनी किताब ‘मी एंड मां’ में उनकी किडनैपिंग से जुड़ी कहानी बताई है. आपको बता दें, दिव्या की मम्मी और पापा दोनों डॉक्टर थे. जब एक्ट्रेस महज 7 साल की थीं, तो उनके पापा का निधन हो गया था. ऐसे में मां ने ही अकेले उनकी और उनके भाई की परवरिश की. एक्ट्रेस बचपन में एक गांव में रहा करती थीं. इस दौरान एक शाम को उनके घर पर एक धमकी भरा लेटर आया था. इसमें साफ-साफ लिखा था कि अगर फिरौती नहीं दी गई तो डॉक्टर के बच्चों को उठा लिया जाएगा. इस लेटर के बाद उनके घर पर हड़कंप मच गया था.’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में कौन है ‘नागिन’? Abhishek Bajaj ने दिया जहरीला टैग
फिरौती की मांग के बाद मां ने दिखाई थी बहादुरी
दिव्या दत्ता की मां ने इसके बाद फौरन पुलिस को फोन मिलाया और पुलिस ने एक्ट्रेस और उनके भाई को आश्वासन दिया. पुलिस के साथ-साथ उनके परिवार का सपोर्ट करने के लिए पूरा मुहल्ला आ गया था. दिव्या ने बताया कि उनकी मां ने अपने नुस्खों से कई लोगों की जान बचाई थी, तो वो लोग भी उनके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार थे. बस फिर क्या था पुलिस और पड़ोसियों के साथ दिव्या की मां लेटर में बताए गए पते पर पहुंच गईं और सभी लोग छुप गए. ये एक फिल्मी सीन जैसा था. इस दौरान एक्ट्रेस और उनके भाई को नानी के घर पर सेफ्टी के लिए छोड़ दिया गया था और जब कुछ घंटों बाद मां वापस आई, तो एक्ट्रेस की जान में जान आई थी.
सलमान खान ने सिखाई थी मरने की एक्टिंग
इसके अलावा जब दिव्या दत्ता फिल्म ‘वीरगति’ में सलमान खान के साथ काम कर रही थीं, तो उन्हें भाईजान ने एक्टिंग करना सिखाया था. दरअसल, उन्हें फिल्म में मरने की एक्टिंग करनी थी, जो उनसे हो नहीं पा रही थी. डायरेक्टर उनसे अपनी सांस रोकने के लिए कह रहे थे, लेकिन उनके लिए ये बेहद मुश्किल हो रहा था. ऐसे में सलमान खान ने दिव्या दत्ता को सिखाया था कि मरना कैसे होता है.
संबंधित खबरें
400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
19 mins agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
9 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
14 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
15 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
16 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
16 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
17 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
18 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
19 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines