Natasha Stankovic Viral Video: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। नताशा खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी एक्ट्रेस के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अब नताशा का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस भी टेंशन में आ गए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ? आइए जानते हैं…
नताशा ने खुद शेयर किया वीडियो
दरअसल, नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि नताशा अपने बेस्ट फ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ जिम में नजर आ रही हैं। नताशा को अक्सर इलिक के साथ जिम में देखा जाता है। इस दौरान दोनों वर्कआउट कर रहे थे और नताशा भी अपने वर्कआउट पर फोकस कर रही थीं, लेकिन अचानक से एक्ट्रेस का बैलेंस बिगड़ गया।
टेंशन में फैंस
जैसे ही नताशा का बैलेंस बिगड़ा वो धड़ाम से पीठ के बल नीचे गिर गईं। वीडियो को देखने के बाद नताशा के फैंस टेंशन में आ गए कि शायद एक्ट्रेस को ज्यादा चोट तो नहीं लग गई। हालांकि, एक्ट्रेस को चोट लगी है या नहीं इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि नताशा गिरने के बाद खुद हंसती हुई नजर आईं और इलिक भी इस दौरान ठहाका लगाते दिखे, इसलिए टेंशन की बात नहीं है। उम्मीद है कि नताशा ठीक हैं।
अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक भी दिखे साथ
बता दें कि नताशा और अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक अक्सर ही एक साथ नजर आते हैं। नताशा इलिक के साथ कई पोस्ट भी शेयर करती करती रहती हैं। दोनों के बीच अच्छी-खासी गहरी दोस्ती है। इसलिए दोनों को हमेशा साथ ही देखा जाता है। हालांकि, कई बार दोनों के रिलेशन में होने की रूमर्स भी सुनने को मिल जाती हैं, लेकिन दोनों में से कभी किसी ने भी इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया है। साथ ही हमेशा यही सुनने को मिलता है कि दोनों गहरे दोस्त हैं।
यह भी पढ़ें- Mawra Hocane किस बॉलीवुड एक्टर के साथ करना चाहती हैं काम? पाक एक्ट्रेस ने बताई दिल की बात
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines