Hardik Pandya Meet his Son: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक इंडिया लौट चुकी हैं। बीते मंगलवार को उन्होंने बेटे अगस्त्य को पापा हार्दिक पांड्या के घर छोड़ा। इस दौरान हार्दिक अपने बेटे से मिलकर काफी खुश नजर आए। दोनों के क्यूट मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जाहिर है कि हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद नताशा बेटे अगस्त्य को लेकर साथ सर्बिया लौट गई थीं। एक महीने बाद जब वो इंडिया लौटीं तो अपने बेटे अगस्त्य से मिलने के लिए हार्दिक भी बेताब हो गए। करीब एक महीने बाद बेटे से मिलकर क्रिकेटर भी इमोशनल दिखाई दिए। वहीं पापा और बेटे को एक साथ देखकर फैंस भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर दिखाई झलक
बता दें कि हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने हार्दिक और उनके बेटे अगस्त्य की एक झलक शेयर की जिसमें दोनों पापा-बेटे का क्यूट मोमेंट सामने आया है। इस बीच एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें पंखुड़ी एक बुक पढ़ते हुए दिखाई दे रही हैं। उनके साथ अगस्त्य और उनके कजिन भाई भी दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: IC 814 द कंधार हाईजैक को देख क्यों नहीं रहे लोग? जानें 5 कारण
एक महीने सर्बिया में रहीं नताशा
हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद नताशा स्टेनकोविक बेटे अगस्त्य को लेकर सर्बिया लौट गई थीं। करीब एक महीने तक हार्दिक अपने बेटे से दूर रहे। अब जब दो दिन पहले ही नताशा इंडिया लौटीं तो पापा और बेटे का मिलन कराने के लिए एक्ट्रेस ने अगस्त्य को हार्दिक पांड्या के घर पर छोड़ा।
4 साल बाद किया अलग होने का ऐलान
बता दें कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले दोनों एक साल तक लिवइन में रहे थे। साल 2023 में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोबारा शादी की। हालांकि शादी के एक साल के अंदर ही नताशा और हार्दिक ने अपने अलग होने की पुष्टि कर दी। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए बताया कि 4 साल तक अलग रहने के बाद फाइनली दोनों अलग हो रहे हैं।
क्या है तलाक की वजह?
आपको बता दें कि नताशा और हार्दिक के अलग होने की वजह क्या है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी चर्चा है कि क्रिकेटर अपनी मस्तमौला जिंदगी में काफी बिजी रहते थे, जिससे नताशा को अकेला फील होता था। दोनों के बीच असहजता आ गई और दोनों के व्यक्तित्व में भी बड़ा अंतर था। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि नताशा ने अपना रिश्ता बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन कुछ भी ठीक नहीं हुआ। इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
14 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
15 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines