Natasa Stankovic: मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। नताशा खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी एक्ट्रेस से जुड़े हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल मैच में 4 विकेट से हरकार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है, जिसके बाद से पूरा देश भारतीय की टीम की तारीफ कर रहा है। इस बीच नताशा ने कुछ ऐसा शेयर किया, जिससे वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।
नताशा स्टेनकोविक ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, कुछ ही देर पहले नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नताशा हमेशा की तरह अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें क्या नया है क्योंकि नताशा तो अक्सर ही अलेक्जेंडर के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं, तो मसला ये नहीं है कि एक्ट्रेस ने किसके साथ वीडियो शेयर किया है बल्कि बात ये है कि नताशा ने फिर से इंडिया को जीत की बधाई नहीं दी।
टी-20 वर्ल्ड कप जीत पर भी नहीं दी थी बधाई
गौरतलब है कि नताशा ने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप की जीत पर भी बधाई नहीं दी थी और अब एक्ट्रेस ने इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर भी कोई बधाई नहीं दी है। ना सिर्फ हार्दिक बल्कि इंटरनेट यूजर्स को भी ये बात रास नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर नताशा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने नताशा के रिसेंट वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि हार्दिक को धोखा क्यों दिया?
Natasa Stankovic
Natasa Stankovic
ट्रोल हुईं नताशा
दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि आई लव पांड्या। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये क्या चल रहा है? चौथे यूजर ने लिखा कि नताशा कोने में रो रही है। एक और यूजर ने लिखा कि कौन-सी तैयारी चल रही है? एक और यूजर ने लिखा कि इंडिया जीत गई। एक और यूजर ने कहा कि अरे यार, कम से कम इंडिया की जीत की स्टोरी तो डाल सकती थी।
लोगों को फिर हुई हैरानी
इसके अलावा बाकी यूजर्स ने हार्दिक पांड्या के जीआईएफ शेयर किए हैं। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप टूरनामेंट के दौरान भी लोगों को उम्मीद थी कि नताशा भारतीय टीम को बधाई देंगी, लेकिन उन्होंने कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था और ना ही अब नताशा ने भारतीय टीम के लिए कोई पोस्ट शेयर किया है, जो अपने आपमें बेहद हैरान करने वाला है।
यह भी पढ़ें- तलाक के बाद मिस्ट्री गर्ल के संग दिखे Yuzvendra Chahal, चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से वायरल हुई फोटो
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
4 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
7 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines