Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce Update: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के रिश्ते को लेकर काफी समय से कयास लगाए जा रहे हैं। इन दोनों के तलाक की खबरों ने फैंस का दिमाग घुमा दिया है। आए दिन नताशा और हार्दिक के अलग होने की एक नई वजह का खुलासा होता है। कभी नताशा पर आरोप लगते हैं तो कभी हार्दिक पर। लेकिन अब एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने खुद अपने तलाक की खबरों पर रोक लगा दी है।
नताशा ने रिश्ते को लेकर दिया हिंट
काफी समय तक फैंस को कंफ्यूज करने के बाद आखिरकार अब नताशा स्टेनकोविक ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को लेकर एक क्लू दिया है। सीधे-सीधे तो एक्ट्रेस ने कुछ भी नहीं कहा, लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया है जिसके बाद फैंस को समझ आ जाएगा कि इन दोनों के बीच ‘आल इज वेल’ है। बता दें, इन रूमर्स के बाद जब पहली बार नताशा पैपराजी के सामने आई थीं तो उन्होंने अपने तलाक की खबरों पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया था। इसके बाद से लोगों को लगने लगा था कि पक्का इनका रिश्ता टूटने वाला है। नहीं तो एक्ट्रेस उसी वक्त सबको सच बता देतीं।
रिलेशनशिप स्टेटस किया क्लियर
लेकिन एक्ट्रेस की चुप्पी ने इन अफवाहों को और भी हवा दे दी। अब जब बात हद से आगे बढ़ गई है तो नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर हिंट देती दिख रही हैं। उनका लेटेस्ट पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में नताशा ने साफ कर दिया है कि उनके और हार्दिक पांड्या के बीच कोई तनाव नहीं है। नताशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अब डॉगी की तस्वीर शेयर की है। इस डॉगी के साथ नताशा ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस भी क्लियर कर दिया। दरअसल, डॉगी ने जो कपड़े पहने हैं वो बेहद खास हैं। इस पर एक पांडा बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: धड़ाम से गिरीं बॉलीवुड एक्ट्रेस, मुंह से निकली चीख; वीडियो वायरल
डॉगी की मदद से बताया सच
इस फोटो को शेयर करते हुए नताशा ने कैप्शन में लिखा- ‘Baby Rover Pand(Y)a।’ अब उन्होंने जिस तरह से अपने डॉगी को पांड्या सरनेम दिया है, उससे साफ समझ आ रहा है कि नताशा और हार्दिक को लेकर जो रूमर्स उड़ रही थीं वो सरासर झूठी हैं। दोनों का रिश्ता अभी भी कायम है। साथ ही इन फेक रूमर्स से कपल को कोई फर्क नहीं पड़ता। शायद इसलिए अभी तक दोनों में से किसी ने भी पब्लिक्ली इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
संबंधित खबरें
'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
15 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
17 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
19 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
20 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
21 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
22 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
22 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines