हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Natasa Stankovic के साथ दिखे मिस्ट्री मैन की सच्चाई आई सामने, हार्दिक पांड्या के लिए सुकून भरी खबर

Natasa Stankovic With Mystery Man: इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक को हाल ही में पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया, जहां उनके साथ मिस्ट्री मैन को देखे जाने पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि अब मिस्ट्री मैन की सच्चाई सामने आ गई है।

विज्ञापन
Natasa Stankovic.

Natasa Stankovic With Mystery Man: एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या बी-टाउन के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं लेकिन इन दिनों ये कपल तलाक की अफवाह को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच नताशा को पब्लिक प्लेस में स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस एक मिस्ट्री मैन के साथ दिखाई दी हैं, जिसके बाद से लोगों ने हार्दिक पांड्या की पत्नी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कई लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि तलाक की खबरों के बीच नताशा किसके साथ घूम रही हैं? हालांकि अब मिस्ट्री मैन की सच्चाई सामने आ गई है। दरअसल, ये मिस्ट्री कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और फिटनेस ट्रेनर एलेक्जेंडर एलिक हैं।

तलाक की खबरों के बीच पहली बार दिखीं नताशा

बता दें कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के तलाक की अफवाह पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही है। एक रेडिट पोस्ट में दावा किया गया है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। जल्द ही दोनों एक-दूसरे से तलाक ले सकते हैं। हालांकि इन खबरों पर न तो नताशा ने कोई रिएक्शन दिया और न ही हार्दिक की ओर से कोई बयान आया है। इन अफवाहों के बीच एक्ट्रेस को पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया है। वीडियो में नताशा एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आ रही हैं। उनके साथ करीबी दोस्त एलेक्जेंडर एलिक भी दिखे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कोई सड़क पर आने वाला है… Natasa ने ये किसके लिए कहा? कहीं इशारा Hardik Pandya की तरफ तो नहीं!

सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल

जैसे ही नताशा स्टेनकोविक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘मेरा भाई हार्दिक काला था, ये लड़का गोरा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नताशा को गुलाब जामुन से ज्यादा सफेद रसगुल्ले पसंद हैं।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अभी तो तलाक नहीं हुआ और इसने नया बकरा ढूंढ लिया।’ इस तरह से यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

नताशा से एलेक्जेंडर का क्या कनेक्शन?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलेक्जेंडर एलिक हार्दिक पांड्या की पत्नी और नताशा स्टेनकोविक के करीबी दोस्त हैं। दोनों को इससे पहले कई बार साथ में देखा जा चुका है। यहां तक एलेक्जेंडर कई बार हार्दिक और नताशा के बेटे अगस्त्य को खिलाते हुए भी देखे जा चुके हैं। ऐसे में तलाक की खबरों के बीच जब नताशा को उनके साथ स्पॉट किया गया तो लोगों ने उल्टी-सीधी बातें करनी शुरू कर दीं।

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola