हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Natasa Stankovic ने किसे कही दिल की बात? बोलीं- तुम आखिरी हो, तो...

Natasa Stankovic: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक भले ही अलग हो गए हैं, लेकिन दोनों अभी भी वैसे ही चर्चा में रहते हैं, जैसे पहले रहते थे। इस बीच अब नताशा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में है।

विज्ञापन
Natasa Stankovic

Natasa Stankovic: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक को अलग हुए कई महीने हो गए हैं। कुछ भी हो लेकिन नताशा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ लेटेस्ट अपडेट शेयर करती रहती हैं। नताशा के फैंस को भी उनके हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अब एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है जिससे लोग कई कयास लगा रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर नताशा ने ऐसा क्या लिखा है?

नताशा ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, नताशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा कि हे दिसंबर… यू आर द लास्ट वन, सो बी द बेस्ट वन। इसके साथ ही नताशा ने व्हाइट दिल का इमोजी भी शेयर किया है। नताशा की इस पोस्ट में आसमान और कुछ पेड़ भी नजर आ रहे हैं। जैसे ही सोशल मीडिया पर नताशा का ये पोस्ट सामने आया, तो लोगों ने बातें करनी शुरू कर दी।

Natasa Stankovic

विज्ञापन

अलेक्जेंडर एलेक्स संग आती रहती हैं नजर

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले नताशा और हार्दिक ने अपने अलग होने का ऐलान किया। सोशल मीडिया पर जैसे ही दोनों के अलग होने का पोस्ट सामने आया, तो इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई और किसी को भी भरोसा नहीं हुआ कि दोनों अलग हो रहे हैं। हार्दिक से अलग होने के बाद नताशा को अक्सर उनके बेस्ट फ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ देखा जाता है।

दिसंबर को लेकर किया पोस्ट

हालांकि, नताशा और अलेक्जेंडर एलेक्स के बारे में भी लोगों ने खूब बातें बनाई है। नताशा ने एक बार अपने पोस्ट में ये साफ भी किया था कि वो दोनों अच्छे दोस्त हैं, लेकिन यूजर्स हैं कि मानते ही नहीं और दोनों को लेकर कुछ ना कुछ कहते ही रहते हैं। अब नताशा का ये दिसंबर पोस्ट भी कुछ ऐसे ही चर्चा में बना हुआ है, लोगों को लग रह है कि शायद एक्ट्रेस कोई और इशारा कर रही है।

विज्ञापन

लोग लगा रहे कयास

अब नताशा ने ये पोस्ट क्यों शेयर किया है, ये तो वो खुद ही जानती हैं, लेकिन लोग इसके बारे में तरह-तरह की बातें जरूर कर रहे हैं। गौरतलब है कि इन दिनों नताशा अकेली हैं, तो जाहिर है कि उनका एक हल्का-सा इशारा लोगों में चर्चा का विषय बन सकता है।

यह भी पढ़ें- Nayanthara के पति Vignesh Shivan ने क्यों Deactivate किया एक्स अकाउंट? आखिर क्या है वजह?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola