Natasa Stankovic Cryptic Post: नताशा स्टेनकोविक अपने क्रिकेटर पति से अलग होते ही मुंबई छोड़कर चली गई थीं। अब एक्ट्रेस अपने बेटे के साथ मुंबई वापस लौट आई हैं। आती ही नताशा ने फैंस को खबर दी कि वो भारत लौट आई हैं। अब उन्होंने आते ही सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ पोस्ट करने शुरू कर दिए हैं। जब से उनके और हार्दिक के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आ रही हैं एक्ट्रेस कुछ न कुछ पोस्ट शेयर कर हिंट्स ड्राप कर रही हैं।
हार्दिक की डेटिंग रूमर्स के बीच नताशा लौटीं मुंबई
पहले भी उनके पोस्ट के चलते ही ऐसे कयास लगाए गए थे कि उनका और हार्दिक का रिश्ता डगमगा चुका है। हालांकि, ये कयास बाद में सच साबित हो गए। वहीं, इन दिनों हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का नाम ब्रिटिश सिंगर और टीवी पर्सनालिटी जैस्मीन वालिया (Jasmin Walia) के साथ जोड़ जा रहा है। हर तरफ ऐसे चर्चे हैं कि ये दोनों चोरी-छिपे डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब बढ़ती डेटिंग रूमर्स के बीच नताशा मुंबई लौट आई हैं। उन्होंने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर सभी का ध्यान खींच लिया है।
नताशा का क्रिप्टिक नोट वायरल
कुछ देर पहले नताशा ने कुछ ऐसा लिखा है जिसे पढ़ने के बाद फैंस को उनकी टेंशन हो गई है। ऐसा लग रहा है जैसे नताशा एक नॉर्मल जिंदगी जीने के लिए भी काफी स्ट्रगल कर रही हैं। पहले जानते हैं उन्होंने आखिर अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्या लिखा है? एक्ट्रेस ने जो नोट शेयर किया है उसमें लिखा है, ‘आपका नॉर्मल दिन किसी का सपना हो सकता है, तो हर दिन शुक्रगुजार रहें।’ अब उनका ये पोस्ट देखने के बाद तो ऐसा ही लग रहा है जैसे नताशा काफी दुखी हैं और इन दिनों काफी कुछ झेल रही हैं।
नताशा ने लिखा दिल का हाल
यह भी पढ़ें: Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड का टूटा दिल, Hema Committee की रिपोर्ट देख बॉलीवुड की खोल दी पोल
फैंस को हुई नताशा की फिक्र
अब फैंस उनके इस पोस्ट का कनेक्शन हार्दिक पांड्या के साथ जोड़ रहे हैं। सभी के दिमाग में इस वक्त एक ही सवाल उठ रहा है कि कहीं यहां वो हार्दिक पांड्या और जैस्मीन वालिया के करीब आने की खबरों से तो दुखी नहीं हो रहीं। खैर अब उन्होंने ऐसा क्यों लिखा है वो तो सिर्फ नताशा ही जानती हैं, लेकिन उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच सनसनी जरूर मचा दी है। अब हर किसी को नताशा की टेंशन हो रही है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines