Natasa Stankovic New Post Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या फाइनली अलग हो चुके हैं। इस बात का ऐलान दोनों ने खुद अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कर दिया है। इन खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया। तलाक के अनाउंसमेंट के बाद नताशा अपने बेटे अगस्त्य को लेकर सर्बिया लौट चुकी हैं। इस बीच एक्ट्रेस की एक और पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जाहिर है कि बीते दिनों नताशा ने अपने बेटे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। अब पेरेंटिंग को लेकर उनकी पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या लिखा है?
नताशा ने शेयर की इंस्टा स्टोरी
बता दें कि नताशा स्टेनकोविक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘अपने बच्चों पर सख्त नहीं बनना चाहिए क्योंकि दुनिया एक कठिन जगह है। ये सख्ती प्यार नहीं है। ये कठिन भाग्य है। फैक्ट है कि जब बच्चे आपके लिए पैदा होते हैं तो आप उनके लिए उनकी दुनिया होते हैं। वो भी आपके प्यार के लिए होते हैं।’
बेटे अगस्त्य संग लौट चुकीं सर्बिया
नताशा स्टेनकोविक की यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं उनकी पोस्ट को फैंस और उनके चाहने वाले भी पसंद कर रहे हैं। साथ ही उन्हें पूरा समर्थन दे रहे हैं। जाहिर है कि नताशा अब हार्दिक पांड्या से अलग रह रही हैं। वो अपने बेटे अगस्त्य को लेकर सर्बिया लौट चुकी हैं और बेटे की अकेले परवरिश कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत, प्रेग्नेंसी ने कम उम्र में छीन ली सांसें
पिछले दिनों की तलाक की अनाउंसमेंट
जाहिर है कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने पिछले दिनों ही सोशल मीडिया पर तलाक की अनाउंसमेंट की थी। अपनी पोस्ट में नताशा ने लिखा था, ‘4 साल तक साथ रहने के बाद हार्दिक और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने अपना सब कुछ दिया और अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन हमारा मानना है कि यह फैसला हम दोनों के हित में है।’
गौरतलब है कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के बीच अलगाव की खबरें पिछले कई महीनों से आ रही थीं। हालांकि दोनों ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी थी। अब जब नताशा और हार्दिक ने एक पोस्ट के जरिए अलग होने की अनाउंसमेंट कर दी है तो उनके चाहने वालों का भी दिल टूट चुका है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
10 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
21 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
23 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines