Natasa Stankovic Cryptic Post: एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक पति हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया लौट चुकी हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जो फैंस का ध्यान खींच रही है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस का दर्द साफ झलक रहा है, जिसे देखकर फैंस का दिल भी पसीज गया है। बता दें कि नताशा का यह पोस्ट उस वक्त आया है, जब हार्दिक पांड्या और ब्रिटिश मॉडल जैस्मीन वालिया के अफेयर की चर्चा गॉसिप गलियारों में छाई हुई है। दावा किया जा रहा है कि दोनों गुपचुप डेट कर रहे हैं और इस वक्त ग्रीस में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं नताशा सिंगल मदर के तौर पर अपने बेटे की अकेले परवरिश कर रही हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या पोस्ट शेयर की है?
नताशा का पोस्ट में छलका दर्द
नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, ‘हम ही हैं, जो यह सोचकर चीजों को जल्द ही अंजाम देना शुरू कर देते हैं कि हमारे पास वक्त नहीं है। अगर नहीं किया तो हम चीजों को मिस कर देंगे। लेकिन इस जल्दबाजी में हम सिर्फ एक चीज मिस कर सकते हैं, वह है भगवान का आशीर्वाद। इसलिए धीरें चलें और भगवान का साथ हमेशा लेते रहें।’ इस पोस्ट में नताशा ने साफ तो नहीं किया कि उनका इशारा आखिरी किसी ओर है लेकिन उनका दर्द साफ दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: Stree 2 पर बड़ा सरप्राइज, सिर्फ 29 रुपये में देखें श्रद्धा-राजकुमार की फिल्म
किसे ताना मार रही हैं एक्ट्रेस?
दरअसल, नताशा स्टेनकोविक का यह पोस्ट उस वक्त सोशल मीडिया पर आया जब हार्दिक पांड्या ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया के साथ डेटिंग रूमर्स को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि शायद नताशा अपनी पोस्ट के जरिए हार्दिक पांड्या को ताना मार रही हैं। जाहिर है कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने पिछले महीने ही अपने अलगाव की खबर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। दोनों ने कहा था कि वो चार साल तक रिश्ते में रहने के बाद आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे रिएक्ट
उधर, नताशा स्टेनकोविक के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं और उनसे माफी भी मांग रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शुरुआत में लोगों को लग रहा था कि नताशा ने हार्दिक को धोखा दिया है। हालांकि अब माना जा रहा है कि हार्दिक की जिंदगी में कोई और है, जिसकी वजह से उन्होंने नताशा से रिश्ता तोड़ दिया है। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘आप हार्दिक की जिंदगी में अब दोबारा नहीं जाना।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत स्ट्रॉन्ग हो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप टेंशन मत लो हम आपके साथ हैं।’ इस तरह से यूजर्स एक्ट्रेस को सांत्वना दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
खतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
2 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
3 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
7 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
8 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
10 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
11 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
13 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
14 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
15 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines