Natasa Stankovic React On Divorce Rumor: मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के तलाक की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। हर कोई जानना चाहता है कि क्या वाकई इन खबरों में सच्चाई है या फिर ये महज अफवाह है? आपको बता दें कि अब खुद नताशा ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने जो जवाब दिया है, उसे सुनने के बाद आप भी शॉक्ड रह जाएंगे। बता दें कि तलाक की इन अफवाहों के बाद एक्ट्रेस को हाल ही में पब्लिक प्लेस में स्पॉट किया गया है, जहां उनके साथ एक मिस्ट्री मैन भी नजर आए। आइए जानते हैं कि नताशा ने क्या कहा?
एक्ट्रेस ने तलाक की खबर पर किया रिएक्ट
सेलिब्रिटी इंस्टा पेज पर नताशा स्टेनकोविक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स के साथ पिंक श्रग में दिखाई दे रही हैं। उनके साथ मिस्ट्री मैन भी नजर आए। दरअसल, ये मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और फिटनेस ट्रेनर एलेक्जेंडर एलिक हैं, जो नताशा के करीबी दोस्त हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने उनके तलाक की अफवाह पर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने हैरान करने वाला जवाब दिया।
यह भी पढ़ें: Natasa Stankovic के साथ दिखे मिस्ट्री मैन की सच्चाई आई सामने, हार्दिक पांड्या के लिए सुकून भरी खबर
एक्ट्रेस का जवाब कर देगा हैरान
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब नताशा स्टेनकोविक से पूछा गया कि हार्दिक पांड्या के साथ तलाक की खबरों पर आप क्या कहेंगी? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘थैंक यू वेरी मच।’ इतना कहकर एक्ट्रेस साइड से निकल जाती हैं। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं यूजर्स भी इस वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
यूजर्स सोशल मीडिया पर कर रहे ट्रोल
एक यूजर ने लिखा, ‘इनको देखकर साफ पता चल रहा है कि ये तलाक से खुश हैं, वरना कुछ कहतीं। इन्होंने हार्दिक पांड्या को चीट किया है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इसने बहुत स्मार्टनेस दिखाते हुए सवाल से किनारा कर लिया।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘कैमरा मैन नताशा का पीछा नहीं छोड़ रहा।’ वहीं कुछ यूजर्स जस्टिश फॉर हार्दिक पांड्या कमेंट कर रहे हैं।
गौरतलब है कि वीडियो में नताशा स्टेनकोविक ने तलाक के सवाल पर जिस तरह अपना रिएक्शन दिया है, उससे यूजर्स के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद नताशा और हार्दिक के रिश्ते में सच में दूरियां आ गई हैं। इसलिए एक्ट्रेस ने ऐसे सवालों से बचने की कोशिश की है। खैर ये तो आने वाला वक्त बताएगा कि क्या वाकई तलाक की खबरों में सच्चाई है या फिर ये महज अफवाह है।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
6 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
7 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
10 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
14 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
15 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
16 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines