---विज्ञापन---

Hardik Pandya से तलाक के बाद Natasa Stankovic का कातिलाना कमबैक, गाना Tere Krke हुआ रिलीज

Natasa Stankovic New Music Video Tere Krke Released: क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक का नया गाना रिलीज हो गया है। एक्ट्रेस ने काफी सालों के बाद कमबैक किया है।

---खबर नीचे जारी है---

Natasa Stankovic New Music Video: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से तलाक के बाद उनकी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक का पहला प्रोजेक्ट अब रिलीज हो गया है। यूट्यूब पर एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज नए गाने ‘तेरे करके’ में नजर आ रहा है। नताशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सभी फैंस को जानकारी दी है। इस गाने में नताशा काफी खूबसूरत लग रही हैं।

नताशा का नया गाना ‘तेरे करके’ हुआ रिलीज

इस साल जुलाई में अपने तलाक से सुर्खियां बटोरने वाली जोड़ी हार्दिक पंड्या और नताशा अब अपने-अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं। जहां हार्दिक पंड्या बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में व्यस्त हैं, वहीं नताशा स्टेनकोविक ने भी अपने करियर पर फोकस करना शुरू कर दिया है। नताशा ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रख दिया है। हाल ही में नताशा का एक डांस नंबर रिलीज हुआ है। ये प्रोजेक्ट उनके और हार्दिक के तलाक के बाद का पहला प्रोजेक्ट है। मंगलवार को गाना रिलीज हो गया है और फैंस अब गाने में नताशा को काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस गाने में नताशा के साथ पंजाबी सिंगर प्रीतिंदर भी नजर आ रहे हैं। दोनों को साथ में देखना फैंस के लिए काफी नया है और फ्रेश कास्टिंग की वजह से गाना अब काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

नताशा ने शेयर किया पोस्ट

इस म्यूजिक वीडियो के रिलीज होने की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी है। नताशा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- क्योंकि कमबैक हमेशा माइक ड्रोप करने से बेहतर होता है। नताशा के इस पोस्ट को हार्दिक और उनकी निजी जिंंदगी में चल रहीं मुश्किलों पर निशाना माना जा रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे नताशा ने खुद को बेहतरीन कमबैक करने की चुनौती दी थी।

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

---खबर नीचे जारी है---

नताशा ने गाने का पोस्टर किया था शेयर

हाल ही में नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर “तेरे करके” गाने का पहला पोस्टर भी शेयर किया था। गाने को प्रीतिंदर ने गाया है और गाने को देखने के बाद लोग नताशा से काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें ‘सुपरवुमन’ कहा और उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

---खबर नीचे जारी है---

आपको बता दें हार्दिक और नताशा का तलाक 18 जुलाई को हुआ जब उन्होंने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। चार साल की शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने अलग होने की खबर शेयर की थी। उन्होंने कहा कि वो दोनों ने अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किया, लेकिन संबंधों में सुधार नहीं हो पाया। उनका एक बेटा अगस्त्य है, जिसकी देखभाल वो मिलकर करेंगे।

यह भी पढ़ें: Netflix पर साउथ फिल्मों ने उड़ाया गर्दा, टॉप 5 की लिस्ट में 2 फिल्में शामिल

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 08, 2024 06:06 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola