Nataša Stanković Latest Post: गॉसिप टाउन में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक के रूमर्स को लेकर खूब गॉसिप हो रही हैं। हाल ही में इन खबरों को हवा तब मिली, जब नताशा ने भारत के टी20 विश्व कप जीतने पर चुप्पी साधी। इसके बाद न सिर्फ खबरों के बाजार में कपल के अलग होने की बातें हुईं, बल्कि टॉक ऑफ द टाउन में भी उनके तलाक की खबरों ने तूल पकड़ा।
फिर शुरू हुई तलाक की चर्चा
टी20 विश्व कप भारत के जीतने पर चुप रहने के बाद फैंस को उम्मीद थी कि हार्दिक और नताशा अंबानी के छोटे बेटे की शादी में एक साथ नजर आएंगे, लेकिन फिर से फैंस की उम्मीदें टूट गईं। अनंत-राधिका की शादी में भी हार्दिक अकेले ही नजर आए। इस बीच अब नताशा ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है, जो फैंस को फिर से कंफ्यूज कर रहा है।
एक्ट्रेस के इस पोस्ट ने किया कंफ्यूज
दरअसल, नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में देखा जा सकता है कि एक ट्रॉली बैग है और बगल में कपड़े भी रखे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि It’s that time of the year… इसके साथ आंसू रोकने वाला इमोजी, फ्लाइट, घर और दिल का इमोजी शेयर किया है। नताशा का यह पोस्ट फैंस को कंफ्यूज कर रहा है। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा कि आखिर एक्ट्रेस क्या कहना चाहती हैं? इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
Nataša Stanković
फैंस को कपल के रिएक्शन का इंतजार
ऐसा पहली बार नहीं है है कि जब हार्दिक और नताशा के अलग होने की खबरें सामने आई हों। हालांकि बीच में यह बातें बंद हो गई थीं, लेकिन टी20 विश्व कप के बाद से खबरों का बाजार फिर गर्म हुआ और अब अनंत अंबानी की शादी में भी कपल का साथ न दिखना कई सवाल खड़े कर गया।
इतना ही नहीं, चर्चाओं पर हार्दिक और नताशा दोनों में से किसी ने रिएक्ट भी नहीं किया है। अब लोगों को कपल से ही उम्मीद है कि सच वे खुद सबको बताएं, लेकिन कपल इन खबरों पर रिएक्ट करेगा या नहीं? दोनों इस पर बात करने में कितना समय लेंगे और इन खबरों पर कब विराम लगेगा?
यह भी पढ़ें- क्या सच में इंडियन यूट्यूबर Jyoti Malhotra ने चीन में की बदतमीजी? अगर नहीं तो क्यों हो रही ट्रोल
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
3 mins agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
4 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
6 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
7 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines