Natasa Stankovic-Hardik Panday Separation Rumours: गॉसिप टाउन में इन दिनों नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की पर्सनल लाइफ पर खूब चर्चा हो रही है। भारत की टी20 विश्व कप जीत पर नताशा का चुप रहना कपल की तलाक की खबरों को फिर से हवा दे गया। इस बीच अब नताशा ने फिर से ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है, जिससे हर कोई कंफ्यूज हो गया है।
तलाक की खबरों को मिली फिर हवा
जी हां, नताशा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो यूजर्स को फिर से कंफ्यूज कर रहा है। नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ‘खोए हुए’ (Lost) होने की बात कहती नजर आई। सामने आए वीडियो में नताशा कह रही है कि मैं इसे पढ़नें के लिए बहुत एक्साइटेड हूं क्योंकि आज इसको सुनने मेरे लिए बहुत जरूरी है। नताशा ने आगे कहा कि इसलिए आज मैं अपने साथ गाड़ी में ‘बाइबल’ लेकर आई हूं और आज मैं इसे आपको भी पढ़ाना चाहती हूं।
भगवान हमेशा आपके साथ है- नताशा
इसके आगे वीडियो में नताशा कहती हैं कि भगवान हमेशा आपके आगे चलता है और वो हमेशा आपके साथ रहता है। एक वही है जो आपको कभी नहीं छोड़ेगा और ना ही कभी तुम्हें ठुकराएगा। इसलिए डरने और निराश होने की जरूरत नहीं है। जब भी हम किसी मुश्किल में होते हैं, तो हम निराश, उदास और खुद को हारा हुआ फील करते हैं, लेकिन ऐसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि भगवान हमारे साथ है। नताशा ने कहा कि आज आप जिस भी सिचुएशन में हैं उसे भगवान पहले ही जानते हैं।
पोस्ट से फिर कंफ्यूज हुए यूजर्स
अब नताशा का ये पोस्ट सामने आने के बाद यूजर्स फिर परेशान हो गए हैं। हर कोई सोच रहा है कि नताशा इस पोस्ट के जरिए क्या कहना चाहती हैं? जी हां, नताशा का ये पहला पोस्ट नहीं है, जो यूजर्स को परेशान कर रहा है। एक्ट्रेस अक्सर इस तरह के पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
टी20 विश्व कप जीत पर नताशा ने नहीं किया कोई पोस्ट
गौरतलब है कि जबसे भारत ने टी20 विश्व कप जीता है, तबसे ही नताशा इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और लगातार पोस्ट भी शेयर कर रही हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि टीम इंडिया की जीत पर ना तो उन्होंने अपने पति हार्दिक के बारे में कुछ शेयर किया और ना ही टीम को बधाई दी, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।
कपल ही जानता है सच्चाई?
हालांकि नताशा का इस तरह चुप रहना उनके और हार्दिक के बीच कुछ भी ठीक ना होने की खबरों को फिर से हवा दे गया। जी हां, इस टाइम सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की बातें जोरों से हो रही हैं। अब सच्चाई क्या है वो तो कपल ही जानता है, क्योंकि दोनों में से ही किसी ने अभी तक इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- मामेरु की रस्म क्या? जिसके साथ Anant Ambani-Radhika Merchant की शादी की रस्में हुईं शुरू
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
4 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
7 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines