Natasa-Hardik Throwback Video Viral: मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पिछले कई दिनों से अपने तलाक को लेकर खबरों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के तलाक की खबरें पिछले कई दिनों से चल रही हैं। ये तक दावा किया गया कि नताशा और हार्दिक पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग रह रहे हैं। दोनों के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा और जल्द ही ये कपल तलाक ले सकता है। इन सब खबरों के बीच नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या का थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
थ्रोबैक वीडियो हो रहा वायरल
सेलिब्रिटी इंस्टाग्राम पेज ‘Filmygyan’ पर नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या का थ्रोबैक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में नताशा और हार्दिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नताशा मिरर के सामने अपने पति हार्दिक को डांस का स्टेप सिखा रही हैं। वहीं क्रिकेटर उन्हें फॉलो कर रहे हैं। दोनों का ये वीडियो वैसे तो काफी साल पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है।
यूजर्स नताशा को कर रहे ट्रोल
बता दें कि नताशा स्टेनकोविक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ डांसर भी हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉन्ग किया है। अब जब तलाक की खबरों के बीच नताशा और हार्दिक का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘आपने उसे अपने इशारों पर नचा दिया।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नताशा बेवफा है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अच्छे से डांस नहीं किया तो छोड़कर चली गई।’ एक अन्य यूजर ने फनी कमेंट करते हुए लिखा, ‘जोड़ी क्या टूट गई रे बाबा?’
यह भी पढ़ें: Panchayat 4 में होगा तख्तापलट? विधायक-सांसद करेंगे ‘फुलेरा प्रधान’ की नाक में दम, ऐसे आगे बढ़ेगी कहानी
तलाक की खबरों पर सस्पेंस
गौरतलब है कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के तलाक की खबरों से फैंस का दिल टूट गया है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि इन खबरों में कितनी सच्चाई है? वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है। इन खबरों में बिल्कुल सच्चाई नहीं है। खैर इन खबरों का सच क्या है ये तो नताशा और हार्दिक ही जानें। हालांकि दोनों में से किसी ने अब तक अपने तलाक की खबरों पर कोई भी ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines