टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक ने हाल ही में रैंप वॉक किया। इस दौरान ब्लैक कलर के गाउन में नताशा काफी खूबसूरत लग रही थीं। नताशा के रैंप वॉक को देखने और उन्हें चीयर करने के लिए उनके बेटे अगस्त्य भी वहां पर मौजूद थे। जी हां, नताशा के बेस्ट फ्रेंड के साथ वहां ऑडियंस में बैठे हार्दिक पंड्या के बेटे ने अपनी मां को इस दौरान सपोर्ट किया।
नताशा के बेस्ट फ्रेंड के साथ दिखे अगस्त्य
नताशा-हार्दिक के बेटे इस दौरान मां के बेस्ड फ्रेंड के साथ काफी कन्फर्टेबल नजर आए। इस दौरान का एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नताशा के फ्रेंड अगस्तय के माथे को चूमते हुए भी नजर आ रहे हैं। फैशन शो के दौरान नताशा के बैस्ड बडी के साथ उनके बेटे की बॉन्डिंग ने अब हर किसी का ध्यान खींच लिया है।
बेटे अगस्त्य ने दिखाया मां के लिए प्यार
फैशन शो के दौरान अगस्त्य अपनी मां को सपोर्ट करने के लिए फ्रंट रो में मौजूद थे। खास बात ये रही कि वो अकेले नहीं थे, बल्कि नताशा के बेहद करीबी दोस्त के साथ दिखाई दिए। इस दौरान की एक वीडियो भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें नताशा के दोस्त अगस्त्य के माथे को चूमते नजर आ रहे हैं।
ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है और लोग इस बॉन्डिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे। कई यूजर्स ने लिखा कि ये सिर्फ एक मां-बेटे का प्यारा रिश्ता नहीं, बल्कि एक मजबूत और सपोर्टिव पारिवारिक तालमेल की झलक है।
अकेली नहीं थीं नताशा, बेटे ने दिया पूरा साथ
अक्सर देखा गया है कि ग्लैमर की दुनिया में रैंप वॉक या इवेंट्स के दौरान बच्चे कम ही नजर आते हैं, लेकिन अगस्त्य की मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया। नताशा की मुस्कान और अगस्त्य की मासूमियत ने एक फैशन शो को इमोशनल मोमेंट में बदल दिया।
पर्सनल लाइफ को लेकर बनी रहती हैं चर्चाएं
नताशा स्तांकोविक और हार्दिक पंड्या की शादी और फिर तलाक की खबरें लंबे वक्त तक मीडिया की सुर्खियों में रही हैं। हालांकि दोनों ने हमेशा अपने बेटे को प्राथमिकता दी है और पेरेंटिंग को लेकर किसी भी तरह की कड़वाहट सामने नहीं आने दी। ये इवेंट इस बात की तस्दीक करता है कि नताशा अपने बेटे के साथ एक गहरा और मजबूत रिश्ता शेयर करती हैं।
यह भी पढ़ें: Good Bad Ugly की 5 खासियतें जो बॉक्स ऑफिस पर लाई आंधी, Sunny Deol की फिल्म Jaat को भी छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines