Natasa Stankovic-Hardik Pandya Separation Rumors: मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) और इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की लव स्टोरी काफी फिल्म रही है। दोनों की मुलाकात पहली बार एक नाइट क्लब में हुई थी। यहीं से उनमें दोस्ती हुई फिर प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। नताशा और हार्दिक काफी समय तक लिव-इन में रहे। शादी से पहले ही एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हो गईं जिसके बाद कपल ने दुनिया की नजरों से छिपकर कोर्ट मैरिज कर ली। अब ये कपल अपने अलगाव कर खबरों को लेकर चर्चा में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेडिट की एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि नताशा और हार्दिक के रिश्ते में दरार आ गई है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से पति का सरनेम तक हटा दिया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं हार्दिक पांड्या की पत्नी और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक?
कौन हैं नताशा स्टेनकोविक?
32 साल की नताशा स्टेनकोविक पेशे से मॉडल और डांसर हैं। उन्होंने साल 2012 में अपना करियर बतौर मॉडलिंग शुरू किया था। शुरुआत में उन्होंने कई फेमस ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की। इसके बाद फिल्मों का रुख किया। साल 2013 में नताशा ने फिल्म ‘सत्याग्रह’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्हें ‘बिग बॉस 8’ में भी देखा जा चुका है। अपने करियर में एक्ट्रेस ने कुल 14 फिल्में की जिसमें उनका रोल सिर्फ कैमियो तक सीमित रहा। इसके अलावा वो कई फिल्मों के लिए आइटम डांस भी कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी पर उठाए सवाल, किसी ने फेक बेबी बंप बताया; Deepika Padukone ने यूं बंद की ट्रोलर्स की बोलती
साल 2020 में रचाई थी शादी
नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2020 में कोर्ट मैरिज कर ली थी। दरअसल, एक्ट्रेस शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम अगस्त्य है। हालांकि पिछले साल 14 फरवरी, 2023 में इस कपल ने दोबारा शादी करने का फैसला किया और हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
अलग होने की आ रही खबरें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक रेडिट पोस्ट में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट से पति का सरनेम हटा लिया है। इसके अलावा IPL मैच के दौरान एक बार भी नताशा अपने पति हार्दिक को चीयर-अप करने नहीं पहुंची।
Natasha and hardik separated?
byu/Middle_Complaint_947 inBollyBlindsNGossip
दोनों के अलग होने के कयास इसलिए भी लगाए जा रहे हैं कि पिछले महीने 4 मार्च को कपल के बेटे अगस्त्य का बर्थडे था और हार्दिक पांड्या की तरफ से कोई पोस्ट सामने नहीं आई थी। फिलहाल अलग होने की खबरों पर दोनों की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
Netflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
1 hr ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
4 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
5 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
6 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
8 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
10 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines