Nataša Stanković-Hardik Pandya: गॉसिप टाउन में इन दिनों हार्दिक और नताशा के अलग होने की खबरें जोरों पर हैं। जी हां, कपल को लेकर बार-बार कहा जा रहा है कि दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि अभी तक इस पर ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है। ना ही हार्दिक और नताशा दोनों में से किसी ने इन खबरों पर कोई रिएक्ट किया है। हालांकि इन सबके बीच भले ही नताशा कुछ नहीं कह रही है, लेकिन उनके लेटेस्ट पोस्ट हिंट दे रहे हैं कि वो अब अपने पति के साथ नहीं है।
बार-बार हिंट दे रही नताशा
नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उनकी बातें सुनकर लग रहा है कि अब वो हार्दिक के साथ नहीं है। सामने आए वीडियो में आप सुन सकते हैं कि नताशा कह रही हैं कि ये मेरी तरफ से आपको फिर से एक जेंटल रिमाइंडर है। नताशा ने कहा कि God didn’t remove the red sea, he parted it. God won’t remove the problem from your life, but he will make a way through it. नताशा का ये वीडियो देखकर लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि क्या वो हार्दिक से अलग होने का हिंट दे रही हैं।
यूजर्स के मन में कई तरह के सवाल
इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस के इस वीडियो पर यूजर्स भी कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि क्या परेशानी है? दूसरे यूजर ने लिखा कि आप सच क्यों नहीं बता रही हैं? तीसरे यूजर ने लिखा क्या चल रहा है? इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। हालांकि लोगों के मन में सवाल हैं कि भला ऐसा क्या हो गया है, जो इस तरह की चर्चा हो रही है?
टी20 विश्व कप जीत पर चुप हैं कपल
गौरतलब है कि नताशा ने भारत की टी20 विश्व कप जीत पर ना सिर्फ हार्दिक बल्कि टीम इंडिया के लिए भी कोई मैसेज नहीं लिखा। ऐसे में हार्दिक और नताशा के अलग होने की खबरों को फिर से हवा मिल गई। लोगों ने फिर से कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या नताशा और हार्दिक सच में अलग हो गए हैं।
लोगों को सच सामने आने का इंतजार
हालांकि इस मामले पर अभी तक हार्दिक और नताशा में से किसी ने कुछ नहीं कहा है। अब हकीकत क्या है ये तो कपल ही जानता है और जब तक हार्दिक और नताशा दोनों में से कोई इन खबरों पर कुछ नहीं कहता, तब तक ये माजरा समझ से परे ही रहेगा। इसलिए अब हर कोई चाहता है कि कपल जल्दी ही इन खबरों को खारिज कर दें और सच बता दे।
यह भी पढ़ें- Justin Bieber ने किस हसीना को लगाया गले? Anant-Radhika के संगीत से वायरल हुआ वीडियो, फैंस को भी हुई जलन
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines