Natasa Stankovic First Post After T20 World Cup: इस समय देशभर में खुशी का माहौल है। हर कोई भारत की टी20 विश्व कप जीत पर खुशी मना रहा है। जैसे ही भारतीय खिलाड़ियों ने इंडिया की टी20 विश्व कप जीत का बिगुल बजाया तो खबरों के बाजार में सितारे भी चर्चा में आ गए। सेलेब्स ने भारतीय टीम पर खूब प्यार लुटाया और हर किसी की तारीफ की, लेकिन इस जीत पर अभी तक नताशा स्टेनकोविक ने चुप्पी साध रखी है। लोग बार-बार एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम देख रहे हैं कि क्या नताशा ने अपने पति हार्दिक या फिर टीम इंडिया के लिए कुछ पोस्ट किया है, तो भई इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि टी20 विश्व कप जीत के बाद नताशा का पहला पोस्ट सामने आ गया है।
टी20 विश्व कप जीत के बाद नताशा ने शेयर किया पहला पोस्ट
नताशा स्टेनकोविक ने टी20 विश्व कप जीत के बाद अपने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है। एक तरफ जहां लोगों को उम्मीद थी कि नताशा जल्दी ही टीम या फिर पति के लिए कुछ खास शेयर करेगी, तो भई ऐसा नहीं है। नताशा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में अपनी ही कई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा कि Fit Check और दिल का इमोजी शेयर किया है।
अभी भी हार्दिक या टीम के लिए कुछ नहीं किया शेयर
इससे ये तो साफ है कि नताशा सोशल मीडिया पर अभी भी खूब एक्टिव हैं। हालांकि सवाल ये है कि इतना टाइम गुजरने के बाद भी एक्ट्रेस ने अभी तक टीम की जीत पर कोई रिएक्ट क्यों नहीं किया है? अब भई नताशा ने इस पर चुप्पी क्यों साध रखी है, इस बात को तो वो खुद ही जानती हैं, लेकिन फैंस को उम्मीद थी कि नताशा कुछ जरूर पोस्ट करेगी, जो टीम या फिर हार्दिक के लिए होगा, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि लोगों की ये उम्मीद पूरी नहीं होगी।
Natasa Stankovic
खास के साथ बिता रही टाइम
नताशा के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि आपको बता देते हैं कि भले ही नताशा ने कोई पोस्ट ना किया हो, लेकिन वो अपने खास के साथ टाइम बिता रही हैं। जी हां, कुछ देर पहले नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उनके बेटे की झलक नजर आ रही है। जी हां, इस फोटो से ये तो साफ है कि नताशा अपने बेटे के साथ समय बिता रही है। वहीं, नताशा का भारतीय टीम की जीत पर चुप्पी साधना एक बार फिर से हार्दिक और नताशा के अलग होने की खबरों को हवा दे गया। अब देखने वाली बात होगी कि कपल इस पर क्या रिएक्शन देता है?
यह भी पढ़ें- साउथ की ये हसीना कौन? जो दुबई के इन्फ्लुएंसर संग कर चुकी सगाई! फोटोज से मिला हिंट
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines