Nataša Stanković-Hardik Pandya: गॉसिप टाउन में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के अलग होने की खबरें जोरों पर हैं। जी हां, नताशा का भारत की टी20 विश्व कप जीत पर चुप्पी साधना इन अफवाहों को फिर से हवा दे गया। गौरतलब है कि नताशा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं, लेकिन उन्होंने अपने पति हार्दिक और टीम इंडिया की जीत पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया। ऐसे में लोगों ने फिर से कपल के अलग होने के कयास लगाने शुरू कर दिए। हालांकि इस बीच हार्दिक अब अपने घर जा चुके हैं और पति के घर जाने के बाद नताशा ने पहला पोस्ट भी शेयर कर दिया है।
इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
नताशा स्टेनकोविक ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने कई फोटोज साझा की हैं। जी हां, इस पोस्ट को शेयर करते हुए नताशा ने इसके कैप्शन में लिखा कि living in gratitude इसके साथ ही एक्ट्रेस ने व्हाइट दिल की इमोजी भी शेयर की है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि भले ही हार्दिक के घर आने के बाद नताशा ने अपना पहला पोस्ट शेयर किया है, लेकिन इस बार भी उन्होंने पति के लिए ना कुछ लिखा और ना ही शेयर किया।
फिर नहीं दिखे हार्दिक
एक्ट्रेस के लेटेस्ट पोस्ट में देखा जा सकता है कि उन्होंने बस अपनी और बेटे की फोटो और वीडियो शेयर की है। इस पोस्ट में भी हार्दिक कहीं नजर नहीं आए। ऐसे में जाहिर है कि लोगों के मन में फिर से कई सवाल आए और यूजर्स ने कमेंट्स की फिर बारिश की और पूछा कि हार्दिक कहां हैं? एक यूजर ने नताशा के इस पोस्ट पर कमेंट किया कि हार्दिक नहीं दिख रहे? दूसरे ने कहा कि भाई कहां है? एक अन्य ने लिखा कि आपके साथ हार्दिक नहीं हैं क्या? इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट किए।
हार्दिक ने भी शेयर किया पोस्ट
ना सिर्फ नताशा बल्कि हार्दिक ने भी जो लेटेस्ट पोस्ट शेयर किए हैं, उसमें वो अपने बेटे संग नजर आ रहे हैं। जी हां, हाल ही में अपने घर आने के बाद हार्दिक ने बेटे संग इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। इस फोटो में उनके साथ भाई का बच्चा भी नजर आ रहा है। पोस्ट को शेयर करते हुए हार्दिक ने इसके कैप्शन में लिखा कि मेरी दुनिया।
Hardik Pandya
लोगों के मन में कई तरह के सवाल
नताशा और हार्दिक दोनों ही एक-दूसरे को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल चल रहे हैं। कपल ने अपने अलग होने की अफवाहों पर अभी तक कुछ नहीं कहा है। हालांकि लगों को इंतजार है कि दोनों में से जल्दी ही कोई इस पर रिएक्ट करेगा। देखने वाली बात होगी कि कब नताशा या हार्दिक इस पर चुप्पी तोड़ेगे?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss में मुझे यूज किया, अब हो रहा पछतावा, कंट्रोवर्शियल शो को लेकर कर एक्ट्रेस का खुलासा
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
6 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines