Natasa Stankovic: इस समय पूरे देश में जश्न का माहौल है। हर कोई टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहा है और झूम रहा है। सोशल मीडिया पर भी खूब हलचल मची हुई है। इस बीच अब लोग बार-बार सर्बियन मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के सोशल मीडिया पर ताक-झांक कर रहे हैं। सेपरेशन की खबरों के बाद नताशा सोशल मीडिया पर खूब टाइम बीता रही हैं। ऐसे में यूजर्स को उम्मीद थी कि टीम इंडिया के जीनते के बाद एक्ट्रेस टीम और हार्दिक पांड्या के लिए कुछ ना कुछ स्पेशल पोस्ट जरूर करेंगी, लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे नताशा सोशल मीडिया से गायब ही हो गई हैं।
नताशा ने नहीं किया कोई पोस्ट
जी हां, टीम इंडिया की जीत के बाद हर कोई टीम को बधाई दे रहा है। भारतीय खिलाड़ियों को उनकी फैमिली की तरफ से भी प्यार मिल रहा है। पूरे टी-20 वर्ल्ड कप टूरनामेंट के दौरान नताशा ने हार्दिक पांड्या के लिए कोई पोस्ट या कमेंट नहीं किया। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि नताशा टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद तो कुछ पोस्ट करेगी, लेकिन उन्होंने अब भी कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है, जो अपने आपमें बेहद हैरान करने वाला है।
एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर लोगों की निगाहें
गौरतलब है कि एक तरफ तो एक्ट्रेस दिनभर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और कुछ ना कुछ फैंस के साथ शेयर करती हैं। ऐसे में उन्होंने ना सिर्फ हार्दिक बल्कि इतनी बड़ी जीत पर एक भी पोस्ट शेयर नहीं किया। वर्ल्ड कप जीतने के बाद सोशल मीडिया से नताशा का यूं गायब होना, लोगों को हजम नहीं हो रहा है। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि नताशा कब हार्दिक और टीम के लिए कोई मैसेज शेयर करें।
हीरो बनकर सामने आए हार्दिक पांड्या
इसके साथ ही अगर टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हार्दिक पांड्या की बात करें, तो हार्दिक पांड्या को 17वां ओवर देना बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ है। जी हां, हार्दिक पांड्या ने 17वें ओवर में साउथ अफ्रीका के खतरनाक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का विकेट लिया, जिससे पूरा का पूरा मैच ही उन्होंने टीम इंडिया की झोली में डाल दिया। इस महामुकाबले में जहां क्लासेन तूफानी पारी खेल रहे थे, तो वहीं हार्दिक ने महज 4 रन देकर उनका विकेट लिया और एक हीरो की तरह सामने आए। हालांकि मैच जीतने के बाद हार्दिक पांड्या खूब इमोशनल हो गए और सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज भी वायरल हो रही हैं। ना सिर्फ हार्दिक बल्कि पूरी टीम के लिए ये बेहद भावुक पल था और सभी की आंखें नम थी।
यह भी पढ़ें- Natasa Stankovic या कोई और… T20 World Cup 2024 Final जीतते ही Hardik Pandya ने किसे किया वीडियो कॉल?
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines