Natasa Stankovic, Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने बेशक एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया है, लेकिन दोनों के फैंस अभी भी दोनों के अलग होने की बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। वहीं सच यही है कि कपल अब एक-दूसरे से अलग हो चुका है। इस बीच अब गॉसिप टाउन में चर्चा हो रही है कि नताशा अपने मायके जाकर बहुत खुश हैं, लेकिन हार्दिक इस दर्द से उभर नहीं पा रहे हैं और एकदम गुमसुम हो गए हैं?
सर्बिया में हैं नताशा
दरअसल, जबसे नताशा अपने घर यानी वापस सर्बिया लौंटी हैं, तबसे वे लगातार इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रही हैं। नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ओर स्टोरी शेयर की है, जिसमें वे साइकिलिंग करती नजर आ रही हैं और मुस्कुरा भी रही हैं, लेकिन हार्दिक ने पत्नी के अलग होने के बाद से अपने इंस्टाग्राम पर कुछ भी पोस्ट शेयर नहीं किया है, जिससे क्रिकेटर के फैंस परेशान हैं। हार्दिक के फैंस को लग रहा है कि शायद वे अभी भी इस दर्द से नहीं ऊभर पाए हैं।
Natasa Stankovic
आपसी सहमति से तोड़ा रिश्ता
गौरतलब है कि हार्दिक और नताशा ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अलग होने की अनाउंसमेंट की। जैसे ही इंटरनेट पर यह पोस्ट सामने आया, दोनों के फैंस को यकीन नहीं हुआ। हर कोई यही चाह रहा था कि खबर झूठी निकले, लेकिन ऐसा नहीं है और सच यही है कि अब हार्दिक और नताशा अलग हो गए हैं?
अलग हो गए हार्दिक-नताशा
यह तो सभी जानते हैं कि हार्दिक और नताशा के बीच बीते कुछ महीनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। दोनों नजर तो आ रहे थे, लेकिन अलग-अलग और जब नताशा ने हार्दिक की टी20 विश्व कप जीत पर भी चुप्पी नहीं तोड़ी तो लोगों को लगा कि दोनों का रिश्ता अब वैसा नहीं है, जैसा पहले था। इतना ही नहीं, अनंत और राधिका की शादी में हार्दिक का अकेले आना इन खबरों को फिर से हवा दे गया और अब तो दोनों ने खुद ही इस बात की पुष्टि कर दी है।
यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh के अमेरिका टूर पर विवाद, डांसर्स की फीस न देने के आरोपों को मैनेजर ने नकारा
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
26 mins agoनाना पाटेकर के जन्मस्थान का ऐतिहासिक खजाना है यह समुद्री किला
59 mins agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
1 hr agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
1 hr ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
3 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
11 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
16 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
17 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines