हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hardik Pandya की एक्‍स-वाइफ Natasa Stankovic का वीड‍ियो वायरल, चढ़ा ‘सुर्ख लाल’ रंग का खुमार

Natasa Stankovic, Alexander Alex Lilic: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक हाल ही में डिजाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में लाइमलाइट चुराती नजर आईं। एक्ट्रेस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Natasa Stankovic, Alexander Alex Lilic

Natasa Stankovic, Alexander Alex Lilic: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक अक्सर पैप्स के कैमरे में कैद हो जाती हैं। कभी नताशा जिम जाते हुए, तो कभी सिटी में एक्ट्रेस को देखा जाता है। हालांकि, नताशा खुद भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच अब नताशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं।

दिवाली पार्टी में साथ दिखे नताशा और अलेक्जेंडर 

दरअसल, हाल ही में डिजाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला ने दिवाली पार्टी रखी थी। इस पार्टी में चार चांद लगाने के लिए नताशा भी खास लुक और खास शख्स के साथ पहुंची। सोशल मीडिया पर नताशा का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नताशा सुर्ख लाल रंग की ड्रेस पहनें कार से उतर रही हैं। इस दौरान कोई और नहीं बल्कि फिटनेस कोच अलेक्जेंडर एलेक्स एक्ट्रेस के साथ नजर आए।

नताशा का ख्याल रखते दिख अलेक्जेंडर 

अलेक्जेंडर एलेक्स, नताशा की कार से उतरने में मदद करते हैं। वो अपना हाथ आगे करते हैं और नताशा को कार से बाहर लाते हैं। साथ ही एक्ट्रेस की साड़ी ठीक करने में मदद करते हैं। गौरतलब है कि नताशा और अलेक्जेंडर के बारे में जमकर चर्चा हो रही हैं। अलेक्जेंडर एलेक्स के बारे में पहले अफवाह थी कि वो दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं, लेकिन अब उनका नाम नताशा के साथ जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन

दोनों में क्या रिश्ता?

गौरतलब है कि जबसे नताशा स्टेनकोविक अपने पति हार्दिक पांड्या से अलग हुई हैं, तब से ही एक्ट्रेस को लगातार अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ देखा जा रहा है। दोनों एक-साथ डिनर, जिम, स्वीमिंग पूल कई सारी चीजें कर साथ करते हैं। हालांकि कुछ लोगों का ये भी कहना है कि नताशा और अलेक्जेंडर एलेक्स कजिन हैं, लेकिन दोनों में भाई-बहन का रिश्ता है या फिर दोनों अच्छे दोस्त हैं या फिर कुछ और कहानी है, इसके बारे में कोई नहीं जानता।

इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो

नताशा और अलेक्जेंडर एलेक्स में से भी दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर बात नहीं की है। ऐसे में फैंस में हमेशा इनके रिश्ते को लेकर कंफ्यूज रहते हैं, लेकिन जिस तरह से अलेक्जेंडर एलेक्स, नताशा का ख्याल रखते हैं, तो लोगों को यही लगता है कि इन दोनों के बीच में कुछ पक रहा है, अब सच क्या है ये तो नताशा और अलेक्जेंडर ही जानते हैं। फिलहाल दोनों अपने दिवाली पार्टी वाले वीडियो को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh के दिल्ली कॉन्सर्ट में फैंस का सैलाब, DIL-LUMINATI TOUR से आईं हैरान करने वाली तस्वीरें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola