Natasa Stankovic और Aleksandar Alex में क्या रिश्ता? फिर साथ नजर आने पर उठे सवाल

Natasa Stankovic, Aleksandar Alex: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक इन दिनों फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। नताशा इन दिनों अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ नजर आ रही हैं। दोनों के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं।

Natasa Stankovic, Aleksandar Alex

Natasa Stankovic, Aleksandar Alex

विज्ञापन

Natasa Stankovic, Aleksandar Alex: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक इन दिनों फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, नताशा और हार्दिक जबसे अलग हुए हैं, तबसे ही नताशा का नाम मशहूर फिटनेस ट्रेनर अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन बातों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इस बीच अब फिर से दोनों को दिवाली पार्टी में साथ देखा गया, तो चर्चा होने लगी कि आखिर दोनों में क्या रिश्ता है?

अलेक्जेंडर एलेक्स और नताशा

गौरतलब है कि जब भी नताशा कहीं जाती हैं, तो उनके साथ अलेक्जेंडर एलेक्स जरूर नजर आते हैं। फिर चाहे वो जिम हो या फिर कोई पार्टी ही क्यों ना हो। हाल ही में दोनों को डिजाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में देखा गया था। इस दौरान दोनों की जोड़ी ने खूब लाइमलाइट चुराई थी और अलेक्जेंडर, नताशा का ख्याल भी रखते नजर आए थे।

विज्ञापन

एक जैसे आउटफिट में नजर आए अलेक्जेंडर और नताशा

वहीं, अब फिर से दोनों को दिवाली पार्टी में एक साथ देखा गया। इस दौरान दोनों ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए और खूब लाइमलाइट चुराई। इस इवेंट में नताशा ने ब्लैक और गोल्डन कलर की साड़ी वियर की थी, तो वहीं, अलेक्जेंडर भी गोल्डन और क्रीम कलर के आउटफिट में नजर आए। दोनों की ड्रेस बहुत हद तक एक जैसी थी। अब दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmymantra Media (@filmymantramedia)

यूजर्स ने किया रिएक्ट

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि दोनों बेस्ट फ्रेंड्स। दूसरे यूजर ने लिखा कि पक्के दोस्त, जहां भी जाते हैं, साथ जाते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि दोनों एक-दूसरे को खूब सपोर्ट करते हैं। एक और यूजर ने लिखा कि एक जैसा आउटफिट पहना है। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

दोनों का क्या रिश्ता?

साथ ही अगर दोनों के रिश्ते की बात करें तो इंटरनेट पर तो ऐसी ही चर्चा है कि दोनों बेहद अच्छे दोस्त हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि नताशा और अलेक्जेंडर दोनों कजिन हैं। दोनों की बॉन्डिंग भी बेहद कमाल की है। दोनों हर वक्त एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। हालांकि दोनों के रिश्ते को लेकर अभी ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि दोनों में से कौन कब इन बातों पर कोई रिएक्शन देगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ