हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Natasa Stankovic को मिला नया प्यार? हार्दिक से तलाक के बीच वायरल पोस्ट से मिला हिंट

Natasa Stankovic Viral Post: नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। इस बीच नताशा ने सर्बिया से एक पोस्ट शेयर की जिसके बाद से चर्चा है कि उनकी जिंदगी में नए प्यार ने दस्तक दे दी है।

विज्ञापन
Natasa Stankovic Viral Post.

Natasa Stankovic Viral Post: एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक अपने क्रिकेटर पति हार्दिक पांड्या से अलग हो चुकी हैं। इस बात का ऐलान उन्होंने पिछले महीने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कर दिया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि दोनों ने आपसी सहमति के साथ तलाक लेने का फैसला किया है। इसके बाद से नताशा बेटे अगस्त्य के साथ अपने वतन सर्बिया वापस लौट चुकी हैं। इस बीच चर्चा है कि नताशा की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो गई है। हार्दिक पांड्या से तलाक के बीच उन्हें नया प्यार मिल गया है। इस बात का हिंट खुद एक्ट्रेस की एक पोस्ट से मिला। पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिससे उनके फैंस भी कन्फ्यूज हो गए हैं। उनकी यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरी सच्चाई?

नताशा की पोस्ट ने खींचा ध्यान

नताशा स्टेनकोविक जब से बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया लौटी हैं, उसके बाद से वो अपने फैंस को लगातार अपडेट दे रही हैं। कभी तस्वीरों के जरिए तो कभी इंस्टा स्टोरी के जरिए नताशा लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। इस बीच उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर खुद की एक सेल्फी पोस्ट की जिसमें उन्हें ट्रैवलिंग करते हुए देखा जा सकता है। नताशा कार की सीट पर बैठी हुईं नीले आसमान की तरफ देख रही हैं। हालांकि तस्वीर से ज्यादा कैप्शन ने नताशा के फैंस का ध्यान खींचा। इसके साथ ही चर्चा होने लगी कि हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नताशा स्टेनकोविक की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो गई है।

यह भी पढ़ें: वो फिल्में-सीरीज जिनमें लीड हसीनाओं ने ‘पराए’ मर्दों के साथ बनाए संबंध

क्या वाकई में मिल गया नया प्यार?

दरअसल, नताशा स्टेनकोविक ने अपनी सेल्फी के साथ कैप्शन लिखा, ‘ईश्वर के जरिए निर्देशित, प्यार से घिरी हुई मैं अब कृतज्ञता में जी रही हूं। मुझे खुशी का अहसास हो रहा है।’ जैसे ही एक्ट्रेस की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आई तो हलचल मच गई। लोग जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि क्या वाकई नताशा को नया प्यार मिल गया है? अब सच्चाई क्या है ये तो एक्ट्रेस ही जानें।

साल 2019 में शुरू की डेटिंग

गौरतलब है कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने साल 2019 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। इस दौरान दोनों लिव-इन में रहने लगे जिसके बाद 2020 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों का एक बेटा अगस्त्य है। हालांकि नताशा और हार्दिक ने पिछले साल फरवरी, 2023 में दोबारा हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ शादी की। हैरानी की बात ये है कि दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका। इस साल मई में दोनों के रिश्तों में दरार की खबरें आईं। पिछले महीने जुलाई में नताशा ने फाइनली हार्दिक पांड्या से अलग होने की पुष्टि कर दी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें