Naseeruddin Shah Supports Diljit Dosanjh: मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ को उनकी फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर के होने की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस होने के कारण, फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया गया। बावजूद इसके ‘सरदार जी 3’ के कारण दिलजीत दोसांझ के खिलाफ लगातार विरोध जारी है। कभी उनका पासपोर्ट रद्द करनी की मांग की जा रही है, तो कभी दिलजीत दोसांझ को पूरी तरह से बैन करने की डिमांड उठ रही है। इसी बीच अब उन्हें बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह का सपोर्ट मिला है।
नसीरुद्दीन शाह ने दिया दिलजीत दोसांझ का साथ
नसीरुद्दीन शाह ने अब सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ का पूरी दुनिया के सामने सपोर्ट किया है। इसके कारण अब नसीरुद्दीन शाह भी ट्रोलिंग का शिकार हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी बात रखने से पहले जरा सा भी संकोच नहीं किया। नसीरुद्दीन शाह ने अब फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है और सबके सामने कहा है कि वो दिलजीत के साथ खड़े हैं। एक्टर ने अपने हालिया पोस्ट में लिखा, ‘मैं दिलजीत के साथ मजबूती से खड़ा हूं। जुमला पार्टी के गंदे ट्रिक्स डिपार्टमेंट उस पर अटैक करने के चांस का इंतजार कर रहे हैं।’
नसीरुद्दीन शाह ने दिया स्ट्रॉन्ग मैसेज
नसीरुद्दीन शाह ने आगे लिखा, ‘उन्हें लगता है कि कम से कम उन्हें मौका मिल ही गया। वो फिल्म की कास्टिंग के लिए जिम्मेदार नहीं थे, डायरेक्टर थे। लेकिन कोई नहीं जानता कि वो कौन हैं, जबकि दिलजीत को पूरी दुनिया जानती है और वो कास्टिंग के लिए मान गए, क्योंकि उनके दिमाग में जहर नहीं भरा। ये गुंडे चाहते हैं कि इंडिया और पाकिस्तान के लोगों के बीच पर्सनल इंटरेक्शन बंद हो जाए। वहां मेरे करीबी रिश्तेदार और कुछ प्यारे दोस्त हैं और जब भी मन करे, मुझे उनसे मिलने से या उन्हें प्यार भेजने से कोई नहीं रोक सकता। और जो लोग मुझे कहते हैं कि “पाकिस्तान जाओ”, उन्हें मेरा जवाब है “कैलाश जाओ”।’
यह भी पढ़ें: Sarzameen में Ibrahim Ali Khan के एक लुक से बढ़ जाएंगी धड़कनें, काजोल की फिल्म में दिखा धांसू एक्शन
वायरल हुआ नसीरुद्दीन का पोस्ट
अब नसीरुद्दीन शाह का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नसीरुद्दीन शाह ने जिस तरह से अपनी बात रखी है और दिलजीत दोसांझ का साथ दिया है, ऐसा करने की बेहद ही कम लोगों में हिम्मत होती है। नसीरुद्दीन शाह अपने इसी बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इसी कारण उनके सोशल मीडिया पर कई हेटर्स भी हैं। वहीं, दूसरी तरफ दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ पाकिस्तान में अच्छा परफॉर्म कर रही हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
45 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines