Manthan Movie Interesting Fact: अगर आपको 4 दिन तक एक ही कपड़ों में रहने को कहा जाए तो आपका क्या होगा? आधे से ज्यादा लोग तो खुद से ही परेशान हो जाएंगे। वहीं, सोचिए नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah), स्मिता पाटिल (Smita Patil) और अमरीश पुरी (Amrish Puri) का क्या हुआ होगा जिन्होंने भरी गर्मी में 45 दिनों तक एक ही कपड़े पहने थे। अब बॉलीवुड के इन तीन दिग्गजों को लेकर एक मजेदार किस्सा सामने आया है। इन तीनों को एक हुकुम के बाद 45 दिन तक एक ही कपड़ो में रहना पड़ा था।
डायरेक्टर ने सुना दिया था फैसला
दरअसल, ये किस्सा आज का नहीं बल्कि तब का है जब ये एक्टर्स फिल्म ‘मंथन’ की शूटिंग कर रहे थे। बता दें, श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग गुजरात के एक छोटे से गांव में चल रही थी। इस गांव में पानी की काफी समस्या थी। इसके बाद डायरेक्टर ने जो किया उसके बाद इन तीनो एक्टर्स के पास उनका आर्डर मानने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा। डायरेक्टर के एक फैसले के बाद एक्टर्स एक ही कपड़ों में कई दिन गुजरने पर मजबूर हो गए थे।
गांव में थी पानी की किल्लत
कहा जाता है कि जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी तो डायरेक्टर ने अपनी स्टार कास्ट से साफ कह दिया था कि देखो, सूखा पड़ने के कारण गांव के लोग बिना नहाए रह रहे हैं। उनके पास नहाने के लिए पानी तक नहीं था। ऐसे में उन्होंने अपने फिल्म के एक्टर्स को भी कह दिया कि अब तुम भी कपड़े नहीं बदलोगे। अगर उन लोगों से बदबू आती है तो अब तुम लोग भी साथ में ऐसा ही करोगे। बता दें, ये फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी चर्चा बटोर चुकी है।
यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan के शरीर से क्यों निकलने लगी बिजली? फैंस बोले ‘फायर ब्रिगेड बुलाओ’
फिल्म ने बटोरी वाहवाही
ये श्याम बेनेगल की तीसरी सफल फिल्म थी और इसने देश में क्रांति ला दी थी। इस फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड तक जीता था। हालांकि, ये बात और है कि इससे जुड़ा ये मजेदार किस्सा बेहद कम लोग ही जानते होंगे। इससे साबित होता है कि कई बार फिल्म में रियलिटी लाने के लिए एक्टर और डायरेक्टर किस हद से गुजर जाते हैं। बस इस फिल्म में कुछ ऐसा ही देखने को मिला था।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
6 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
7 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
9 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
10 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
12 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
12 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
13 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines