Naseeruddin Shah: हिंदी सिनेमा में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का अहम योगदान रहा है। दर्शकों को उनकी फिल्में खूब पंसद आती हैं और फैंस बेसब्री से एक्टर की फिल्मों का इंतजार करते हैं। इस बीच नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड को लेकर कहा कि ‘हिंदी फिल्मों में क्या दम है?’ और जल्दी ही लोग इनसे बोर हो जाएंगे। जैसे ही नसीरुद्दीन का ये बयान सामने आया तो वो चर्चा में आ गए? आखिर एक्टर ने ऐसा क्यों कहा?
हिंदी सिनेमा 100 साल पुराना है
हाल ही में बॉलीवुड पर बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि मैंने हिंदी फिल्मों को देखना छोड़ दिया है। बॉलीवुड में बीते 100 सालों से एक ही तरह की फिल्में बनाई जा रही हैं। एक्टर ने कहा कि हम बेहद गर्व के साथ कहते हैं कि हमारा हिंदी सिनेमा 100 साल पुराना है, लेकिन मुझे बेहद निराशा है कि 100 सालों से एक ही तरह की फिल्में बनाई जा रही हैं और इसलिए मैंने हिंदी फिल्मों को देखना बंद कर दिया है क्योंकि अब वो मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
यह भी पढ़ें- 90s के किस किरदार में जचती Shraddha Kapoor? यूजर्स ने सजेस्ट किया इस हसीना का नाम
जल्द ही सब इससे बोर हो जाएंगे
इसके आगे नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि हिंदी सिनेमा को लेकर दुनियाभर में बात होती है और लोग इसे देखते हैं, लेकिन जल्द ही सब इससे बोर हो जाएंगे। भारतीय खाने को सब पसंद करते हैं क्योंकि इसमें दम है, लेकिन सिनेमा? एक्टर ने कहा कि हिंदी फिल्मों में क्या दम है? हां, हर जगह इन्हें देखा जा रहा है, लेकिन बहुत जल्द ही सब बोर हो जाएंगे। एक्टर ने कहा कि मुझे लगता है कि सिनेमा को पैसा कमाने का जरिए ना बनकर बल्कि समाज की सच्चाई को दिखाना चाहिए, लेकिन अब बहुत देर हो गई है और अब इसका कोई समाधान भी नहीं, क्योंकि फिल्में ऐसे ही बनती रहेंगी और लोग उन्हें ऐसे ही देखते रहेंगे, भगवान जाने ये कब तक होगा?
100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
बता दें कि नसीरुद्दीन शाह ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। एक्टर की फिल्मों को लोग खूब पसंद करते हैं। अपने करियर में एक्टर ने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने फिल्मों का निर्देशन भी किया है। फैंस के दिलों में नसीरुद्दीन शाह ने अपनी एक अलग जगह बना रखी है।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
3 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
5 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
6 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
6 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
8 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
20 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines