Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Bollywood Celebs Don’t Celebrate Festivals: त्योहारों का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे पर खुशियां सी छा जाती हैं। पूरे देश में भारतीय त्योहारों बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में फैंस भी अपने पसंदीदा सेलेब्स को फॉलो करते हैं और उनके जैसे अपने त्योहारों को मनाते हैं और उनको विश करते हैं, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बेहद से सेलेब्स भी हैं, जो भारतीय त्योहारों से कोसों दूर रहते हैं।
आपने इस सितारों को फिल्मों मे तो सारे त्योहार मनाते हुए देखा होगा, लेकिन असल जिंदगी में वो सेलेब्स न ही होली, दिवाली, दशहरा मनाते हैं और न ही ईद। जी हां… इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। आज हम आपको उन ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने परिवार वालों के साथ त्योहारों का हिस्सा नहीं बनते।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
इंडस्ट्री के मिस्ट परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर आता है। आपने इसको फिल्मों में कई त्योहार मनाते देखा होगा, लेकिन असल जिंदगी में एक्टर होली, दिवाली, ईद कोई भी त्योहार नहीं मनाते।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
इंडस्ट्री के जाने-माने मशहूर फिल्म निर्देशक-निर्माता महेश भट्ट का नाम भी लिस्ट में शामिल है। वो अपने परिवार के साथ किसी भी त्योहार में हिस्सा नहीं लेते।
यह भी पढ़ें: ‘शर्म आनी चाहिए…’ Rashmika के सपोर्ट में आगे आए Naga Chaitanya और Mrunal Thakur; X पर निकाली भड़ास
View this post on Instagram---विज्ञापन---
अपने फिट बॉडी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले जॉन अब्राहम ने कई फिल्मों में त्योहार मनाए हैं, लेकिन उनके फैंस को ये जानकर हैरानी होगी कि वो असल जिंदगी में त्योहार मनाने से दूर रखते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
करवा चौथ को लेकर विवादित बयान देकर विवादों में रहने वाली रत्ना पाठक शाह (Ratna Pathak Shah) के पति और अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले नसीरुद्दीन शाह भी कोई त्योहार अपने परिवार के साथ मनाते नजर नहीं आते।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
इंडस्ट्री से जाने-माने लेखत और गीतकार जावेद अख्तर भी त्योहारों से दूरी बना कर रखते हैं, क्योंकि वो त्योहार मनाने में विश्वास नहीं रखते। हालांकि, वो अक्सर अपने घर पर बाकी सेलेब्स के लिए घर पार्टी रखते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।