हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

145 मिनट की इस रोमांटिक-कॉमेडी ने OTT पर मचाया तहलका, IMDb ने दी जबरदस्त रेटिंग

आपको भी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे आप देख सकते हैं. इस फिल्म में आपको हल्की कॉमेडी के साथ लाइट रोमांस देखने को मिलेगा. यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे आप बार-बार देख सकते हैं और यह फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन
नारी नारी नाडुमा मुरारी (File Photo)

फिल्म इंडस्ट्री से हर साल कई सारी फिल्में रिलीज होती है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है. लेकिन आज कल लोग थिएटर से ज्यादा ओटीटी पर फैमिली के साथ फिल्मे देखना पसंद करते हैं. यही कारण है कि ओटीटी का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है. दरअसल, सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्में कुछ ही महीनों में ओटीटी पर भी रिलीज हो जाती है. लेकिन इसमें से भी कुछ ही ऐसी फिल्म होती है, जो सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी नंबर 1 बन पाती है. आज हम भी आपको एक ऐसी रॉमकॉम (रोमांटिक कॉमेडी) फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन दिनों ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में .

यह भी पढ़ें: IMDb टॉप-250 में ‘धुरंधर’ से आगे निकलीं ये 3 फिल्में, OTT पर छाया एक्शन और इमोशन

कब रिलीज हुई थी फिल्म

आपको बता दें कि यह फिल्म 14 जनवरी 2026 को थिएटर में रिलीज हुई थी. इस मूवी में आपको एक ऐसे आदमी की कहानी दिखाई गई है, जो अपने अतीत की मुश्किलों से जूझ रहा है. दरअसल. कहानी में दिखाया गया है कि एक आदमी अपनी पिछली लव लाइफ के कारण काफी परेशानी झेल रहा है. जबकि वो अपनी पार्टनर से शादी करने की कोशिश में लगा हुआ है. इस फिल्म में आपको भरपूर रोमांस और कॉमेडी देखने को मिलती है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो  नारी नारी नाडुमा मुरारी (Nari Nari Naduma Murari) है. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. इतना ही नहीं फिल्म को आईएमडीबी ने 7.7 की जबरदस्त रेटिंग भी दी है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Amazon Prime Video की ये 7-एपिसोड वाली क्राइम-थ्रिलर सीरीज बनी वर्ल्ड नंबर-1, हर जगह हो रही चर्चा

नारी नारी नाडुमा मुरारी कहां देखें

 नारी नारी नाडुमा मुरारी फिल्म को राम अब्बाराजू  के निर्देशन में बनाया गया है. इस फिल्म में कॉमेडी और भरपूर रोमांस दिखाया गया है. आप यह फिल्म देखना शुरू करते हैं, तो पूरा देखे बीना नहीं रह पाते हैं. आपको बता दें कि यह एक तेलुगु-भाषा की रॉमकॉम फिल्म है. ओटीटी पर नंबर-1 ट्रेंड कर रही है. 2 घंटे 25 मिनट की यह फिल्म आपको पूरे समय बांधे रखती है. आप भी यह फिल्म देखना चाहते हैं, तो आप इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola