सुपरस्‍टार्स को लेकर क‍िए बड़े खुलासे..हमें DVD पर द‍िखाई फ‍िल्‍में, अब दुन‍िया को कहा अलव‍िदा

Nari Hira Passed Away: फिल्म निर्माता और स्टारडस्ट मैगजीन के मालिक नारी हीरा का निधन हो गया है। नारी हीरा ने मुंबई में अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है।

Nari Hira Passed Away

Nari Hira Passed Away

Nari Hira Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक और दुखद खबर सामने आई है। हाल ही में मलयालम सिनेमा के जाने माने अभिनेता के निधन की खबर आई थी और अब एक बड़े निर्माता के निधन की खबर आ रही है। दरअसल फिल्म जगत के प्रसिद्ध निर्माता और स्टारडस्ट मैगजीन के मालिक नारी हीरा का निधन हो गया है। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

उर्मिला मातोंडकर की चर्चित फिल्म ‘स्कैंडल’ के निर्माता

नारी हीरा ने 23 अगस्त यानी शुक्रवार को मुंबई में अंतिम सांस ली। उर्मिला मातोंडकर की चर्चित फिल्म ‘स्कैंडल’ के निर्माता नारी हीरा ने कई फिल्मोंको प्रोड्यूस किया था और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने योगदान से एक खास जगह बनाई। उनके निधन के साथ ही फिल्म जगत ने एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया है जिन्होंने डीवीडी पर रिलीज होने वाली फिल्मों का चलन शुरू किया और अपने हिबा फिल्म्स बैनर के तहत कई सफल प्रोजेक्ट्स का निर्माण किया।

विज्ञापन

पत्रकार के तौर पर भी बनाई पहचान 

नारी हीरा का करियर सिर्फ फिल्म निर्माण तक ही सीमित नहीं था। पत्रकार के रूप में अपनी यात्रा की शुरुआत करने वाले नारी हीरा ने स्टारडस्ट मैगजीन के मालिक के तौर पर भी प्रिंट मीडिया में एक अहम पहचान बनाई। उनकी पत्रिका ने कई फिल्म सितारों पर सनसनीखेज खुलासे किए, जिससे मीडिया में खूब चर्चा हुई और कुछ सितारों ने उनकी पत्रिका पर निजता के उल्लंघन का आरोप भी लगाया था।

विज्ञापन

परिवार ने की नारी हीरा के निधन की पुष्टि

परिवार ने नारी हीरा के निधन की पुष्टि करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है। परिवार ने कहा, “हम बड़े दुख के साथ अपने प्रिय सदस्य के निधन की खबर शेयर कर रहे हैं। नारी हीरा प्रिंट मीडिया के एक अग्रणी व्यक्ति, एक समर्पित परिवारिक व्यक्ति और अद्वितीय पिता थे। उनकी अनुपस्थिति में हम सभी अत्यंत दुखी हैं।”

उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में गहरा शोक है। कई प्रमुख फिल्म कलाकारों और निर्माता-निर्देशकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके योगदान को सराहा है। नारी हीरा के साथ काम करने वाले लोग उन्हें एक प्रेरणादायक और स्नेही व्यक्ति के रूप में याद करेंगे जिन्होंने फिल्म जगत में अपना महत्वपूर्व योगदान दिया।

विज्ञापन

नारी हीरा का हुआ अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार नारी हीरा का अंतिम संस्कार शनिवार यानी 24 अगस्त को मुंबई के बाणगंगा श्मशान घाट, वर्ली में किया गया। उनकी स्टारडस्ट मैगजीन के जरिए फिल्म उद्योग की कई गुत्थियों को उजागर करने और सनसनीखेज खुलासे करने के कारण वो हमेशा याद किए जाएंगे। नारी हीरा ने अपने करियर में जो छाप छोड़ी है, वो फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक बनी रहेगी। नारी हीरा के निधन ने फिल्म और मीडिया जगत के कई लोगों को गहरा दुख पहुंचाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ