Nargis Fakhri Uday Chopra Viral Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। रॉकस्टार (Rockstar) में रणबीर (Ranbir Kapoor) के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ने उन्हें पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया। वैसे मशहूर तो उनके लव अफेयर्स भी रहे हैं। एक्टर उदय चोपड़ा (Uday Chopra) और नरगिस फाखरी की लव स्टोरी तो पूरी दुनिया जानती है। जब ये कपल प्यार में था तो बिना किसी डर और हिचक हाथों-में हाथ डाल अक्सर स्पॉट होता था। लेकिन फिर अचानक इनके ब्रेकअप की खबर सामने आई, जिसके बाद इनमें इतनी दूरी आ गई कि कभी भी दोनों साथ में नज़र नहीं आए।
यह भी पढ़ें: मशहूर डायरेक्टर की पत्नी और सास ने बेटी चोरी कर देश से भागने का किया प्रयास, गिरफ्तार
ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ दिखे नरगिस और उदय
लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखने के बाद फैंस को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। ब्रेकअप के बाद अब पहली बार उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी साथ में स्पॉट हुए हैं। अब इनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसमें एक और गौर करने वाली चीज दिखाई दे रही है। सामने आई फोटोज में नरगिस अपने एक्स और करंट दोनों बॉयफ्रेंडस के साथ दिखाई दे रही हैं। ये इनके न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें हैं जिसमें अर्सलान गोनी (Arslan Goni) और सुजैन खान (Sussanne Khan) भी दिखाई दे रहे हैं।
फोटोज वायरल
कहा जा रहा है कि दुबई में इन सभी ने मिलकर अपने नए साल का स्वागत किया है। वहीं, अब नरगिस फाखरी को उदय चोपड़ा और Tony Beig के साथ देख सभी अचंभे में हैं। इस रीयूनियन का फैंस को कोई अंदाजा नहीं था। ऐसे में अब कई साल बाद इन दोनों को साथ देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर फैंस पागल हो गए हैं। अब लोग इन तस्वीरों पर जमकर रिएक्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग तो उन्हें फिर साथ आने की सलाह भी दे रहे हैं। तो चलिए देखते हैं फैंस का इन तस्वीरों पर क्या कहना है।
फैंस के रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा है, ‘यह बॉलीवुड संस्कृति भारत की सबसे खराब संस्कृति है।’ एक ने कहा, ‘इनका सही है हम तो एक्स की शक्ल नहीं देखते।’ किसी ने लिखा, ‘नरगिस का एक्स और करंट बॉयफ्रेंड। सुजैन का करंट बॉयफ्रेंड। कितना कन्फ्यूजन है यहां।’ एक शख्स लिखता है, ‘ऐसे नजारे सिर्फ सेलिब्रिटी में देखने को मिल सकते हैं.. प्यार से अलग हो जाते हैं और सबसे अच्छे दोस्त बन जाते हैं और फिर एक्स और करंट के साथ पार्टी करते हैं।’ किसी ने लिखा, ‘भाई क्या है ये समझा नहीं।’ एक फैन ने कमेंट किया, ‘साथ में अच्छे लग रहे हैं। आशा है कि वे फिर से एक हो जाएं। तो किसी ने कहा, ‘इन लोगों के ब्रेकअप-डाइवोर्स पूरी जिंदगी चलेंगे, सबसे घटिया इंडस्ट्री कोई स्टेबिलिटी नहीं इनमें।’
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
23 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines