इजरायल, अमेरिका और ईरान की जंग के कारण मिडिल ईस्ट में काफी ज्यादा तनाव बढ़ा हुआ है. हाल ही में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनी की मौत हो गई है. इसके बाद से ही लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. जंग के कारण कई देशों की फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है, जिसके कारण आम लोगों के साथ-साथ फिल्म जगत के सितारे भी दुबई, अबू धाबी जैसे शहरों में फंस गए हैं. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार में काम कर चुकी अभिनेत्री नरगिस फाखरी भी इस वक्त दुबई में फंसी हुई है.
यह भी पढ़ें: US-Iran के तनाव के बीच दुबई में फंसे Ajith Kumar, मैनेजर ने दिया बड़ा अपडेट
दुबई में फंसी नरगिस फाखरी
दुबई में बढ़ते तनाव के बीच उनकी रातों की नींद उड़ गई है. दरअसल, नरगिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने दर्द को साझा किया है. एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने पोस्ट कर लिखा ‘पिछले दो दिनों से बहुत उथल-पुथल मचा हुआ है. चाहे कुछ भी हो यहां चिंता और डर बना रहता है. क्योंकि हमें कुछ पता नहीं कि आगे क्या होने वाला है, मैं सो भी नहीं पा रही हूं., आपका दिमाग हाई अलर्ट पर रहता है. इतना ही नहीं हाल ही में सोनल चौहान ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई थी. उन्होंने कहा था की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद भारत लौटने का उनके पास कोई रास्ता समझ नहीं आ रहा है.
यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों में हुई फ्लॉप, OTT पर तोड़ रही रिकॉर्ड, लोगों की बनी नई फेवरेट फिल्म
तमिल एक्टर अजीत कुमार भी दुबई में हैं मौजूद
आपको बता दें कि तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अजीत कुमार भी इन दिनों दुबई में फंसे हुए हैं. दरअसल अजीत कुमार अंतर्राष्ट्रीय रेसींग प्रतियोगिता के सिलसिले में यूएई गए थे. बीते दिन उनके मैनेजर ने फैंस के साथ अजीत कुमार की खबर को साझा किया था. अजीत के मैनेजर ने कहा था कि वह पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है जैसी ही हवाई सेवाएं शुरू की जाएगी अजीत कुमार भारत वापस लौट आएंगे
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines