---विज्ञापन---

Nargis Fakhri की बहन Aliya अरेस्ट, एक्स बॉयफ्रेंड और फीमेल फ्रेंड की हत्या का आरोप

Nargis Fakhri Sister Aliya Arrested: अभिनेत्री नरगिस फाखरी की बहन को अरेस्ट कर लिया गया है। दरअसल, जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि नरगिस फाखरी की बहन आलिया पर एक्स बॉयफ्रेंड और फीमेल फ्रेंड की हत्या का आरोप है।

---विज्ञापन---

Nargis Fakhri Sister Aliya Arrested: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। अभिनेत्री नरगिस फाखरी की बहन को अरेस्ट कर लिया गया है। दरअसल, जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि नरगिस फाखरी की बहन आलिया पर एक्स बॉयफ्रेंड और फीमेल फ्रेंड की हत्या का आरोप है। नरगिस फाखरी इस बार अपनी बहन को लेकर चर्चा में हैं क्योंकि उनकी बहन आलिया पर आरोप है कि उन्होंने जलन के कारण आग लगाई और इस आग में दो लोगों की मौत हो गई।

43 साल की हैं आलिया फाखरी

बता दें कि अभिनेत्री नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी 43 साल की हैं। आलिया फाखरी पर मर्डर का आरोप है और इसलिए वो अचानक से चर्चा में आ गई हैं। जी हां, आलिया को अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उनकी फीमेल फ्रेंड के मर्डर के आरोप में क्वींस, न्यूयॉर्क में अरेस्ट किया गया है। इस मामले में डेली न्यूज की मानें तो आलिया ने जलन की वजह से कथित तौर पर दो मंजिला गैरेज में आग लगा दी।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nargis Fakhri (@nargisfakhri)

---विज्ञापन---

दो लोगों की हुई मौत

जी हां, आलिया ने जिस गैरेज में आग लगाई है, उसमें 35 साल के एडवर्ड जैकब्स और 33 साल की अनास्तासिया ‘स्टार’ एटियेन की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, जैसे ही ये खबर सामने आई, तो सोशल मीडिया पर भी हलचल बढ़ गई। ऐसे में जरूरी था कि इस पर परिवार रिएक्ट करें और इस बारे में बात करते हुए नरगिस फाखरी की मां ने समाचार आउटलेट से कहा कि उन्हें नहीं लगता कि आलिया ने ऐसा कुछ किया है।

---विज्ञापन---

नरगिस की मां ने किया रिएक्ट

नरगिस की मां ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता है कि आलिया किसी का मर्डर कर सकती है। आलिया बेहद शानदार इंसान थी और वो हर किसी का ख्याल रखने वालों में से है। वो लोगों की मदद करने की कोशिश करती है। इतना ही नहीं बल्कि इस बारे मे नरगिस की मां ने कहा कि उनकी बेटी आलिया को दांतों की एक दुर्घटना के बाद ओपिओइड की लत से परेशान होना पड़ा था।

नरगिस और आलिया ने नहीं किया रिएक्ट

हालांकि इन खबरों पर अभी तक नरगिस ने कोई रिएक्ट नहीं किया है। साथ ही अभी तक पुलिस की ओर से भी आलिया का कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इस वक्त इंटरनेट से लेकर खबरों के बाजार में नरगिस और आलिया दोनों ही चर्चा में बनी हुई हैं। देखने वाली बात होगी कि अब इस मामले में क्या नया अपडेट सामने आता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Vikrant Massey ने खेला ‘पीआर स्टंट’, 12वीं फेल एक्टर के रिटायरमेंट पर कौन क्या बोला?

First published on: Dec 02, 2024 06:53 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola