Nargis Fakhri Sister Arrested: ‘रॉकस्टार’ फेम नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी अचानक ही लाइमलाइट में आ गई है। उनपर कत्ल जैसा संगीन आरोप लगा है और न्यूयॉर्क पुलिस ने आलिया को पकड़कर जेल में बंद कर दिया है। डबल मर्डर के चार्ज में नरगिस फाखरी की बहन आलिया फंसी हुई है और अब उनके खिलाफ गवाह भी सामने आ गए हैं, जिसके बाद एक्स-बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स और उसकी नई गर्लफ्रेंड एटिएन की हत्या के आरोप में आलिया की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं।
बहन की गिरफ्तारी के बाद नरगिस फाखरी के पोस्ट वायरल
एक तरफ बहन जेल में कैद है और मां बेटी के बेगुनाह होने का दावा कर रही है। दूसरी तरफ दूसरी बहन इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। यहां तक कि नरगिस फाखरी इस वक्त सोशल मीडिया पर भी एक्टिव दिख रही हैं और एक के बाद एक पोस्ट भी शेयर कर रही हैं। हालांकि, नरगिस फाखरी के पोस्ट देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा पाएगा कि इस वक्त एक्ट्रेस का परिवार इतनी बड़ी मुश्किल में है और उनकी बहन इतने बड़े संगीन आरोप में जेल में पड़ी है।
नरगिस फाखरी ने किया पोस्ट
बेफिक्र दिखीं नरगिस फाखरी
बहन के जेल में होते हुए भी नरगिस फाखरी सोशल मीडिया पर खाने और और हेल्थ को लेकर पोस्ट शेयर कर रही हैं। नरगिस के पोस्ट देखने के बाद फैंस भी हैरान रह जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि वो इस वक्त सोशल मीडिया पर किस तरह की बातें कर रही हैं? एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा है, ‘आपकी बॉडी इन चीजों के लिए नहीं बनी है:
-60,000 खाद्य योजक (food additives)
-इंडस्ट्रियल सीड ऑयल्स
-सिंथेटिक प्रिजर्वेटिव
आपका शरीर असली, संपूर्ण खाद्य पदार्थों पर पनपता है-रासायनिक कॉकटेल पर नहीं।’
नरगिस फाखरी का पोस्ट वायरल
यह भी पढ़ें: Kundali Bhagya एक्ट्रेस ने जन्मे जुड़वा बच्चे, ट्विन्स की पहली झलक भी आई सामने
बहन को छोड़ डाइट और लुक्स की चिंता में हैं नरगिस फाखरी?
इसके बाद नरगिस फाखरी ने अपनी अगली इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘जब आप अपने खाने-पीने की आदतों को सही करते हैं, तो आप आईने में जो देखते हैं, उसे भी सही करते हैं। आपका चेहरा आपकी डाइट, आपके हार्मोन और आपकी हेल्थ की क्वालिटी को दर्शाता है।’ अब बहन की गिरफ्तारी के बावजूद एक्ट्रेस के इस तरह के पोस्ट देखकर, फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। या फिर शायद दोनों बहनों के रिश्ते अच्छे नहीं थे।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines