Aliya Fakhri Double Murder Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी पर लगे डबल मर्डर के आरोप के बाद अब इस केस में कई बड़े खुलासे हुए हैं। आलिया फाखरी अपने एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स के साथ-साथ उसकी गर्लफ्रेंड एटिएन को जिंदा जलाने के इल्जाम में न्यूयॉर्क की जेल की सलाखों के पीछे कैद हैं। इसी बीच अब इस केस को लेकर और आरोपी आलिया के अपनी पॉपुलर एक्ट्रेस बहन नरगिस फाखरी संग रिश्तों को लेकर कुछ खास अपडेट सामने आए हैं।
20 साल से बहन के टच में नहीं थीं एक्ट्रेस
हर कोई बहन की गिरफ्तारी पर नरगिस फाखरी के रिएक्शन का इंतजार कर रहा है। ये कोई छोटी बात नहीं है कि इतनी बड़ी एक्ट्रेस की बहन जेल में डबल मर्डर के आरोप में कैद हो। ऐसे में सभी को नरगिस के स्टेटमेंट का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस इस मामले में चुप्पी बनाए हुए हैं। वहीं, अब उनका और आलिया का रिश्ता कैसा है उस पर बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरगिस फाखरी करीब 20 सालों से अपनी बहन के साथ टच में नहीं हैं।
कैसे मिली बहन के जेल जाने की खबर?
यानी 20 साल से एक्ट्रेस और उनकी बहन के बीच कोई कनेक्शन नहीं है। इतना ही नहीं उन्हें इस केस की जानकारी भी न्यूज से ही मिली है। यानी जैसे आम लोगों को आलिया फाखरी के डबल मर्डर केस में फंसने की खबर मिली, वैसे ही उनकी बहन को भी न्यूज के जरिए ये सब पता चला है। वहीं, अब इस डबल मर्डर केस में आलिया फाखरी पर कौन-कौन-से चार्ज लगे हैं ये भी जान लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाखरी पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर, सेकंड-डिग्री मर्डर और जानबूझकर प्रॉपर्टी में आग लगाने के आरोप लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Shilpa Shirodkar को पछतावा क्यों? Karan Veer Mehra के तीखे बोल से भर आईं आंखें
आलिया को डबल मर्डर केस में मिल सकती हैं क्या सजा?
अब इस केस में अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी। कहा तो ये भी जा रहा है कि इस हादसे को अंजाम देने से पहले आलिया फाखरी सुबह 6:20 बजे बिल्डिंग के बाहर आग लगाने से पहले चिल्ला रही थी कि ‘तुम सब मरोगे।’ इसके बाद ये पूरा कांड हो गया जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। अब एक्ट्रेस की बहन खुद को तो निर्दोष बता रही हैं, लेकिन अगर उनके खिलाफ ये आरोप साबित हो गए तो वो उम्रकैद की सजा काट सकती हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines