Nargis Dutt Death Anniversary: प्यार हुआ.. इकरार हुआ… ये गाना अक्सर ही लोगों की जुबान पर रहता है। अपने गानों से दुनिया को प्यार का मतलब समझाने वालीं बॉलीवुड की ‘मदर इंडिया’ यानी नरगिस दत्त को भला कोई कैसे भूल सकता है? 6 साल की छोटी उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली नरगिस की पूरी जिंदगी ट्रैजिडी से भरपूर रही है। आज उनके गए कई साल बीत चुके हैं लेकिन अपने चाहने वालों के दिलों में वो आज भी अमर हो चुकी हैं। 3 मई साल 1981 को इस दुनिया को अलविदा कह चुकीं एक्ट्रेस की आज डेथ एनिवर्सरी है। इस मौके पर आइए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्सों पर नजर डालते हैं।
कलकत्ता में जन्मी एक्ट्रेस का असली नाम फातिमा राशिद था। बाद में उन्हें इंडस्ट्री में नरगिस के नाम से पहचान मिली थी। नरगिस दत्त ने अपने बॉलीवुड करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। महज 6 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया था। उनकी पहली फिल्म ‘तलाश-ए-इश्क’ थी जो साल 1935 में रिलीज हुई थी। 14 साल की उम्र में नरगिस ने फिल्म ‘तकदीर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
यह भी पढ़ें: Heeramandi के बाद क्या रियल पॉलिटिक्स में उतरेंगी Sonakshi Sinha? जानें एक्ट्रेस ने क्या दिया जवाब
राज कपूर संग रहा अफेयर
नरगिस ने अपनी फिल्मों से फैंस के दिलों पर राज किया है। फिल्मों के अलावा उनके अफेयर के चर्चे भी काफी रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक समय था जब राज कपूर, नरगिस के प्यार में दीवाने थे। दोनों ने चोरी-चोरी, बरसात, अनहोनी जैसी कई फिल्मों में काम किया। दोनों की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते थे। कहा जाता है कि नरगिस और राज कपूर ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया लेकिन दोनों के दिल कभी एक नहीं पाए। बाद में शादीशुदा राज कपूर से नरगिस ने दूरी बना ली।
सुनील दत्त से ऐसे हुआ प्यार
कुछ साल बाद नरगिस की जिंदगी में सुनील दत्त ने एंट्री ली। ये वो समय था जब नरगिस इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस थीं, जबकि सुनील का स्ट्रगल पीरियड चल रहा था। दोनों फिल्म ‘मदर इंडिया’ के सेट पर मिले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार फिल्म के सेट पर आग लग गई थी, जिसमें नरगिस फंस गईं। उस वक्त सुनील दत्त ने नरगिस को बचाया था। कहते हैं कि यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई और ये रिश्ता शादी के बंधन में तब्दील हो गया।
कैंसर से जंग में हारी जिंदगी
नरगिस दत्त की जिंदगी के आखिरी दिन काफी मुश्किल भरे गुजरे। उन्हें अग्नाशय का कैंसर था, जिसका इलाज कराने के लिए एक्ट्रेस को न्यूयॉर्क में इलाज के लिए ले जाया गया था। लंबे समय बाद जब इलाज के बाद नरगिस इंडिया लौटीं तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि वो कोमा में चली गईं। आलम ये था कि डॉक्टर्स ने भी सुनील दत्त को कह दिया था कि नरगिस को वेंटिलेटर से हटाकर चैन से मरने दें। हालांकि एक्टर नहीं माने। उनके प्यार में नरगिस कोमा से तो बाहर निकल आईं लेकिन कैंसर से जंग में जिंदगी हार गई थीं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
2 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
9 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
9 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines