Nargis Dutt Death Anniversary: अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस नरगिस दत्त की आज यानी 3 मई को पुण्यतिथि है। उनका निधन 3 मई 1981 को हुआ था। नरगिस उन अभिनेत्रियों में से एक है जिन्होंने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन और हिट फिल्में दी हैं।इनके पति का नाम सुनील दत्त था और बेटे का नाम संजय दत्त है, जो एक शानदार एक्टर हैं।
नरगिस ने बहुत ही कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और बहुत कम उम्र में ही कैंसर से पीड़ित हो गईं। एक्ट्रेस ने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई और हिंदी सिनेमा को कई सदाबहार फिल्में दी। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर हम आपको नरगिस से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।
कब हुआ था नरगिस का जन्म
नरगिस ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। जब उन्होंने सिनेमा में कदम रखा था तब वह महज पांच साल की थीं। अभिनेत्री की पहली फिल्म ‘तलाश-ए-हक’ थी। इस फिल्म में नरगिस के काम को पसंद किया गया था।
बेहतरीन अदाकारा नरगिस का जन्म 1 जून 1929 को कोलकाता में हुआ था। इनके पिता का नाम मोहन चन्द उत्तम चन्द या मोहन बाबू था, लेकिन उन्होंने इस्लाम अपनाकर अपना नाम बदलकर अब्दुल राशिद रख लिया था। बहुत कम लोगों को पता होगा कि नरगिस का असली नाम फ़ातिमा रशिद था।
पांच साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की शुरूआत
आपको बता दें कि नरगिस ने महज 5 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उनकी पहली फिल्म ‘तलाश-ए-हक’ थी। इस फिल्म में नरगिस के काम की खूब सराहना की गई थी। इसके बाद बतौर लीड एक्ट्रेस के रूप में फिल्म ‘तमन्ना’ में नजर आई थीं। यह फिल्म 1942 में रिलीज हुई।
ये हैं नरगिस की हिट फिल्में
वैसे तो नरगिस ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी हिट फिल्मों की बात करें तो ‘मदर इंडिया’, ‘श्री 420’, ‘चोरी-चोरी’, ‘अंदाज’, ‘आवारा’, ‘बरसात’, ‘आग’ समेत कई शानदार फिल्में शामिल हैं। लेकिन उन्हें जो पहचान फिल्म ‘मदर इंडिया’ से मिली उसके चर्चे देश मे ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हुए थे।
राजकपूर के लिए धड़का था नरगिस का दिल
मालूम हो कि 19 साल की उम्र में नरगिस को राजकपूर से प्यार हो गया था। लेकिन परेशानी ये थी कि राजकपूर पहले से ही शादी-शुदा थे उनकी पत्नी का नाम कृष्णा था और उन दोनों के बच्चे भी थे।
रिपोर्टस के अनुसार वो दोनों 10 साल तक रिश्ते में रहे लेकिन बाद में उन्हें नरगिस को समझ आ गया कि वो शादी नहीं करने वाले हैं। बाद में उनकी जिंदगी में सुनील दत्त आ गए और दोनों ने 11 मार्च 1958 को आर्यसमाज रीति रिवाज से शादी कर ली।
कौन हैं नरगिस के बच्चे
नरगिस और सुनील दत्त के तीन बच्चे संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त हैं। नरगिस संजय दत्त से बहुत प्यार करती थीं। लेकिन वो लंबे समय तक अपने बच्चों के साथ समय नहीं बिता पाईं और 3 मई 1981 को कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
27 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines