Narendra Modi Statement on The Sabarmati Report: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पर बड़ा बयान दिया है। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि यह अच्छी बात है कि इस मामले की सच्चाई सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि अब आम लोग भी इसे देख सकेंगे।
पीएम मोदी ने फिल्म की तारीफ करते हुए अपने X हैंडल पर आलोक भट्ट नामक शख्स के ट्वीट को रिट्वीट किया है। दरअसल, आलोक ने फिल्म के बारे में चार पॉइंट में बताया है। आलोक ने फिल्म के बारे में कहा कि ये प्रयास सराहनीय है, क्योंकि ये हमारे इतिहास की सबसे शर्मनाक घटनाओं में से एक है। ऐसे में इस कांड की सच्चाई सामने लाना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: मशहूर सॉन्गराइटर ‘जानी’ का असली नाम क्या? पॉडकास्ट में किराने की दुकान से मुंबई की जर्नी रिवील
ये फिल्म मरने वालों को सच्ची श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने जिस ट्वीट को शेयर किया है उसमें कहा गया है कि इस फिल्म के मेकर्स ने मूवी को बेहद ईमानदारी के साथ बनाया है। गोधरा कांड एक संवेदनशील मुद्दा है और उसे फिल्म में बेहद संवेदनशीलता के साथ दिखाया गया है। बता दें गोधरा कांड में 59 लोगों की मौत हुई थी। आगे ट्वीट में कहा गया कि सत्य की जीत होती है और ये फिल्म इस मामले में मरने वाले निर्दोष लोगों को सच्ची पुरुषों, श्रद्धांजलि है। इस फिल्म के जरिए उन निर्दोष पीड़ितों को अपनी बात कहने का मौका मिला, जिनकी मौत हुई थी।
फिल्म में क्या दिखाया गया है?
बता दें ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है, इस फिल्म की कहानी गोधरा दंगों पर बनी है। दंगों पर मीडिया के अलग-अलग धड़े के लोग इसकी रिपोर्टिंग कैसे करते हैं और इस कांड की जानकारी लोगों तक कैसे पहुंचाते हैं इस फिल्म में ये दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें: Karan Veer की मां का क्या मैसेज लेकर आया Sandy? क्या अब फ्रंटफुट पर आएगा गेम?
खबर अपडेट की जा रही है
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
10 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
13 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
14 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
16 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
17 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
18 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines