हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

व्हाट्सएप ग्रुप में कैसी बातें करते हैं ये साउथ सुपरस्टार्स, ऐक्टर नानी ने किया रिवील

हाल ही के एक इंटरव्यू में नानी ने बताया कि टॉलीवुड के कई एक्टर्स वाले व्हाट्सएप ग्रुप में क्या-क्या चलता है। जानिए उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन

काफी समय से कहा जा रहा था कि टॉलीवुड के कई एक्टर्स का एक बड़ा वॉट्सएप ग्रुप है, जिसमें वे अपनी फिल्मों और दूसरी बातें शेयर करते हैं। सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में नानी ने बताया कि ऐसा एक ग्रुप सच में है, जिसमें राम चरण, जूनियर एनटीआर, राणा दग्गुबाती और कई और सितारे शामिल हैं। नानी ने यह भी बताया कि वह इस ग्रुप को म्यूट क्यों कर देते हैं।

व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में नानी ने क्या कहा

नानी ने माना कि वह टॉलीवुड के दूसरे एक्टर्स के साथ एक ग्रुप में हैं, लेकिन अब वह ज्यादा एक्टिव नहीं है। उन्होंने कहा,”हां, ग्रुप तो है लेकिन अब ज्यादा बातें नहीं होतीं। कुछ लोगों के नंबर बदल गए और धीरे-धीरे सब शांत हो गया। पहले हम सबने मिलकर सोचा था कि एक ग्रुप बनाते हैं, जहां हम मजाक-मस्ती और फनी मैसेज शेयर करते थे।”

नानी ने बताया कि यह बस दोस्तों का ग्रुप था, कोई बड़ा मकसद नहीं था। उन्होंने आगे कहा, “करीब दस साल पहले हम लोग नए ट्रेलर पोस्ट करते थे, जिसे जो पसंद करता था, वो शेयर करता था या अपनी राय देता था। अब ऐसा कुछ नहीं होता। मैंने इस ग्रुप को म्यूट कर दिया है क्योंकि हर वक्त कोई न कोई किसी चीज पर रिएक्ट करता रहता है, और हमें भी तो अपना काम करना होता है।”

विज्ञापन

नानी के आने वाले प्रोजेक्ट्स

‘वी’ और ‘टक जगदीश’ जैसी फिल्मों के नहीं चलने के बाद नानी ने ‘श्याम सिंघा रॉय’, ‘अंते सुंदरानिकी’, ‘दसरा’, ‘हाय नाना’ और ‘सरिपोधा सनिवारम’ जैसी फिल्मों से फिर से हिट दी हैं। उन्हें हाल ही में 2024 में आई फिल्म ‘सरिपोधा सनिवारम’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक बहुत गुस्सैल इंसान का रोल निभाया था। अब वह जल्द ही शैलेश कोलानु की फिल्म ‘हिट: द थर्ड केस’ में नजर आएंगे।

इस फिल्म में नानी एक पुलिस ऑफिसर अर्जुन सरकार की भूमिका में होंगे, जो एक हत्या के केस को सुलझाने के लिए अंडरकवर जाते हैं। इस फिल्म से श्रीनिधि शेट्टी टॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसमें आदिल पाला, राव रमेश, ब्रह्माजी और मगंती श्रीनाथ भी नजर आएंगे। यह ‘हिट’ सीरीज की तीसरी फिल्म है, जिसमें पहले विश्वक सेन और आदिवी शेष लीड रोल में थे। फिल्म 1 मई को रिलीज होगी।

विज्ञापन

इसके अलावा नानी श्रीकांत ओडेला के साथ अपनी अगली फिल्म ‘द पैराडाइज’ की शूटिंग भी कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने ‘दसरा’ में साथ काम किया था।

ये भी पढ़ें- करियर की शुरुआत में कहा गया था ‘बदकिस्मत’, श्रुति हासन ने बताया कैसे पवन कल्याण ने की मदद

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola