हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

नातिन नव्या नवेली नंदा के बिना शादी के मां बनने से नानी जया बच्चन को नहीं ऐतराज, जानें क्या बोलीं

विज्ञापन
नातिन नव्या नवेली नंदा के बिना शादी के मां बनने से नानी जया बच्चन को नहीं ऐतराज, जानें क्या बोलीं

मुंबई: दिग्गज अदाकारा जया बच्चन (Jaya Bachchan) इन दिनों पैपराजी पर नाराज होने को लेकर सुर्खियों में तो बनी ही हैं। अब वो अपने बयान को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें नातिन नव्या नंदा के बिना शादी किए मां बनने पर कोई ऐतराज नहीं है।

अपने पोडकास्ट व्हाट द हेल नव्या पर अपनी पोती नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) के साथ बात करते हुए, जया ने यह भी कहा कि ‘हमारे समय के दौरान हम प्रयोग नहीं कर सके’। चलिए जानते हैं उनके पूरे बातचीत के बारे में-

जया ने कहा, ‘मेरे ऐसा कहने पर बहुत से लोगों को यह आपत्तिजनक लगेगा लेकिन शारीरिक आकर्षण और कम्पैटिबिलिटी बहुत जरूरी है। हमारे समय में हम बहुत ज्यादा प्रयोग नहीं कर सकते थे लेकिन आज की पीढ़ी कर सकती है और उन्हें क्यों नहीं करना चाहिए। क्योंकि एक रिश्ते को लंबे समय तक चलाने के लिए यह भी जिम्मेदार है। अगर कोई शारीरिक संबंध नहीं है तो यह बहुत लंबे समय तक नहीं चल सकता। आप केवल प्यार, फ्रेश एयर और समझौतों पर इसे लंबा नहीं चला सकते। यह बहुत जरूरी है।‘

विज्ञापन

उन्होंने आज की पीढ़ी का हवाला देते हुए कहा, ‘निश्चित रूप से हम यह कभी नहीं कर सकते थे। हम इसके बारे में सोच भी नहीं सकते थे लेकिन मेरे बाद की युवा पीढ़ी, श्वेता की पीढ़ी, नव्या की पीढ़ी एकदम अलग है। बहुत से युवा हो सकता है इस तरह के अनुभवों के बाद खुद गिल्टी महसूस करें। मुझे लगता है यह गलत है।‘

उन्होंने आगे सलाह देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि आपको अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करनी चाहिए। आपका एक अच्छा दोस्त होना चाहिए। आपको उससे बात करनी चाहिए और कहना चाहिए, “शायद मैं तुम्हारे साथ एक बच्चा पैदा करना चाहूंगी क्योंकि मुझे तुम पसंद हो। तुम अच्छे हो तो चलो शादी कर लेते हैं क्योंकि समाज यही कहता है।“ मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है अगर तुम बिना शादी के बच्चा पैदा करो। मुझे वाकई इससे कोई समस्या नहीं होगी।‘

विज्ञापन

जया ने नव्या और अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ भी अपनी राय साझा की। वर्कफ्रंट की बात करें तो, जया अगली बार करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी हैं। फिल्म 2023 में रिलीज होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola